8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपहरण, मारपीट कर राहगीरों को धमकाता था, फोन-पे के माध्यम से जबरन वसूले पैसे

-अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 28 Oct 2021, 6:46 PM IST

अपहरण, मारपीट कर राहगीरों को धमकाता था, फोन-पे के माध्यम से जबरन वसूले पैसे

अपहरण, मारपीट कर राहगीरों को धमकाता था, फोन-पे के माध्यम से जबरन वसूले पैसे


जैसलमर. फलसूंड पुलिस ने अपहरण, मारपीट करने और राहगीर को धमकाकर फोन-पे के माध्यम से जबरन पैसे वसूलने का मामलो में आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सवाईसिंह पुत्र मांगूसिंह निवासी साजीतड़ा, बाड़मेर ने रिपोर्ट पेश की कि गत 24 अक्टूबर को वह अपने परिवार सहित गांव से रिश्तेदारी में पोकरण जा रहा था । राजमथाई गांव में एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति ने गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन हम लोगों ने गाड़ी नहीं रोकी तो पीछा कर मोटरसाईकिल को ओवरटेक कर गाड़ी को रूकवाकर मेरे साथ मारपीट कर मुझे गाड़ी से नीचे उतारकर गाड़ी की चाबी छीन ली। मुझे डरा धमका कर जबरदस्ती अपनी मोटरसाईकिल पर बिठाकर सुनसान जगह पर ले जाकर एक्सीडेंट का आरोप लगाकर हजारों रुपयों की मांग की तथा करीबन 3-4 घंटे तक रोके रखा। उसके बाद मेरे से जबरदस्ती मुझे डरा धमका कर 4 हजार रूपये अपने फोन-पे में ट्रांसफर करवा दिए और 1500 रूपये पेट्र्रोल भरवाने का कहकर जबरदस्ती ले लिए तथा सुनसान जगह पर छोड़ दिया। बड़ी मुश्किल से वह अपनी गाड़ी के पास गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वृत्ताधिकारी वृत पोकरण मोटाराम के सुपरविजन में भंवरलाल उप निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना फलसूंड के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया। थानाधिकारी भंवरलाल उप निरीक्षक की ओर से थाने से टीम उम्मेदाराम सहायक उप निरीक्षक दीपक शर्मा, विशन कुमार, सुखदेव, तुलछाराम, जितेन्द्रसिंह का गठन कर साईबर सैल से भीमरावसिंह का तकनीकी सहयोग प्राप्त कर लगातार त्वरित गति से आसूचना का संकलन कर अपहरण व मारपीट कर डरा धमका कर राहगीरों से फोन-पे के माध्यम से रुपए प्राप्त करने की वारदात का खुलासा कर आरोपी सुमेरसिंह पुत्र जगमालसिंह निवासी धौलासर राजमथाई को दस्तयाब कर विस्तृत पूछताछ की गई। आरोपी सुमेरसिंह की ओर से वारदात करना स्वीकार करने पर आरोपी के गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया। घटना में प्रयुक्त वाहन व रूपयों की बरामदगी के लिए पुलिस की ओर से अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।