25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

assembly election 2023 : मतदान शुरू होते ही अचानक बिगड़ी कार्मिक की तबीयत, उसके बाद क्या हुआ, जानिए पूरी खबर…

पोकरण विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को सुबह विधानसभा चुनाव के तहत मतदान शुरू हुआ। कुछ जगहों पर ईवीएम मशीनें खराब होने तो कुछ जगह कार्मिक की तबीयत बिगड़ जाने से मतदान में देरी भी हुई।
less than 1 minute read
Google source verification
assembly election 2023 : मतदान शुरू होते ही अचानक बिगड़ी कार्मिक की तबीयत, उसके बाद क्या हुआ, जानिए पूरी खबर...

पोकरण. एक मतदान केन्द्र पर लगी कतार।

पोकरण.
पोकरण विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को सुबह विधानसभा चुनाव के तहत मतदान शुरू हुआ। कुछ जगहों पर ईवीएम मशीनें खराब होने तो कुछ जगह कार्मिक की तबीयत बिगड़ जाने से मतदान में देरी भी हुई।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर शनिवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। इस दौरान पोकरण क्षेत्र के चाचा व नाचना क्षेत्र के देवड़ों की ढाणी की ढाणी स्थित मतदान केन्द्रों में अचानक ईवीएम मशीनों में खराब आ गई। जिसके कारण एकबारगी मतदान रुक गया। हालांकि दोनों जगहों पर सुबह साढ़े 5 बजे तक मॉकपॉल किया गया तो मशीनें सही थी। मतदान शुरू होने के साथ ही मशीनें खराब हो गई। जिसके कारण मतदान रोका गया। करीब आधे घंटे बाद नई मशीनें उपलब्ध करवाई गई और मतदान शुरू किया गया।
इसी प्रकार पोकरण क्षेत्र के पाउपाडिया व चाचा गांव में स्थित मतदान केन्द्रों में कार्यरत एक-एक मतदान अधिकारी की तबीयत बिगड़ गई। पाउपाडिया में कार्यरत कार्मिक को चक्कर आ गया और वह गश खाकर गिर पड़ा। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चाचा गांव में कार्यरत मतदान कार्मिक को बुखार आ गया। जिसके बाद दोनों जगहों पर अन्य कार्मिकों को भिजवाया गया। हालांकि इस दौरान मतदान कार्य प्रभावित नहीं हुआ।