15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर
आखिर सुबह-सुबह पार्क में ऐसा क्या हुआ कि उमड़ पड़ी भीड़,देखें वीडियो
Play video

आखिर सुबह-सुबह पार्क में ऐसा क्या हुआ कि उमड़ पड़ी भीड़,देखें वीडियो

स्वर्णनगरी में इस रविवार की सुबह आम सुबह से अलग ही नजर आई। पो फटते ही स्थानीय बाश्ंिादों ने ऑफिसर्स चौराहे के पास स्थित मंगलसिंह पार्क की ओर रुख किया। मौका था राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम हमराह का।
Google source verification

जैसलमेर. स्वर्णनगरी में इस रविवार की सुबह आम सुबह से अलग ही नजर आई। पो फटते ही स्थानीय बाश्ंिादों ने ऑफिसर्स चौराहे के पास स्थित मंगलसिंह पार्क की ओर रुख किया। मौका था राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम हमराह का। सेहत के सवेरे में शुरूआत हुई योग की पाठशाला से । यहां बड़ी संख्या में लोग पहुुंचे और योग व प्राणायम से जुड़े विभिन्न आसन किए। महिला वर्ग ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की। पत्रिका के आह्वान का यह असर रहा कि न केवल बड़े व बूढ़े बल्कि बच्चे भी अपनी भागीदारी करने से खुद को नहीं रोक पाए। कहीं व्यायाम करते लोग तो कहीं पैदल भ्रमण करने की होड़, कहीं निर्धारित लक्ष्य तक दौड़कर अपनी शारीरिक क्षमता का आंकलन करते लोग तो कहीं शांत मन से इन सब नजारों को निहारते स्थानीय बाशिंदे। पार्क के समीप चंद्रौलिश्वर मंदिर के पास आयोजित रोचक प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने भागीदारी की और शांति व सुकून के माहौल में कागज पर रंग भरकर कल्पनाओं को साकार रूप दिया। इन सबके बीच हमराह कार्यक्रम में मौजूद एक्युप्रेशर व आयुर्वेद चिकित्सकों ने वहां पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक परामर्श किए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्र व भयमुक्त होकर मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने की शपथ ली।