3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- गुटखे के पैसे नहीं दिए तो नाबालिग ने बालिग पत्नी को पीट दिया!

-सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 19 Apr 2018, 10:32 PM IST

Jaisalmer patrika

Patrika news

जिले के भू गांव की घटना
जैसलमेर. सोशल मीडिया पर बुधवार को एक महिला की पिटाई करते युवक के प्रसारित वीडियो का चौंकाने वाला सच सामने आया है। वीडियो में महिला की पिटाई करने वाला व्यक्ति उसका पति ही है। इसमें चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है कि बालिग महिला की पिटाई करने वाला पति नाबालिग है और उसने गुटखा खाने के लिए पत्नी से तीस रुपए मांगे। पत्नी के इनकार करने पर वह भडक़ गया तथा उसके साथ दुव्र्यवहार करने लगा। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को इसकी असलियत सामने लाने व संबंधित युवक पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पता लगाया कि यह वीडियो जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर आए भू गांव का है। पुलिस ने उक्त नाबालिग को पकड़ा है तथा नियमानुसार उसे सीडब्ल्यूसी को सौंपने की कार्रवाई कर रही है।
दूसरे लोगों ने छुड़ाया नहीं, वीडियो बनाया
इस वीडियो में जहां पति अपनी पत्नी को पीट रहा है और घसीट रहा है।वहीं महिला जोर-जोर से बिलखती सुनाई दे रही है।ऐसे में भी वहां मौजूद अन्य तीन-चार जने उस महिला को बचाने के बजाय घटना का वीडियो बनाने में जुटे नजर आते हैं।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करवाई।जानकारी के अनुसार महिला के पीहर पक्ष ने हालांकि उसके नाबालिग पति के खिलाफकिसी तरह की कार्रवाई करवाने का इरादा नहीं जताया है।फिर भी पुलिस अपने स्तर पर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।जिन लोगों ने उसे छुड़वाने की जगह वीडियो बनाया, पुलिस उन्हें भी थाने बुलवाकर समझाइश करेगी।

IMAGE CREDIT: patrika

घर-घर जाकर बताया स्वच्छता का महत्व
पोकरण. भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर तहसील के खेतोलाई गांव में स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को ग्राम पंचायात क्षेत्र में स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों को घर-घर जाकर स्वच्छता के बारे मे समझाया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को ग्राम पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। गांव के वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता लाधुराम ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी इच्छालाल माली,ग्रामसहायक विनोद कुमार,पंचायत सहायक सुनील कुमार,सुखराम, तेजप्रकाश,प्रेरक बुधाराम सहित बडी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।