5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- खण्डहरों से निकले गहने खरीद के आरोपितों की हुई पहचान, पुलिस ने कसा शिकंजा

पुराने खण्डरों को खोदकर सोने चांदी के निकले गहने खरीदने वाले खरीदार का पता लगाने में जिला पुलिस कामयाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 11 Apr 2018, 8:19 PM IST

Jaisalmer patrika

Patrika news

खरीदार दिल्ली, हरियाणा में कई मामलों में वांटेड’
जैसलमेर. ज्ञात रहे कि जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर गौरव यादव के आदेशानुसार जिले की विशेष टीम ए शहर कोतवाली एवं पुलिस थाना सदर की सांझा कार्यवाही करते हुए पुराने खण्डरों को खोदकर सोने चांदी निकले वाले गिरोह को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद लगातार पूछताछ से दिल्ली में चोरों का बादशाह इसाक सन ऑफ मोहम्मद खली चोर बाजार दिल्ली मैं सोना खरीदने का मुख्य अभियुक्त पुलिस थाना जैसलमेर सदर मैं दर्ज प्रकरण में खंडहरों चोरों द्वारा निकाला गया सोना दिल्ली के चोरों के बादशाह इसाक ने खरीदा है हिसार के खिलाफ थाना जामा मस्जिद दिल्ली में 28 मुकदमे चोरी का सोना लेना वह आगे भेज देना में दर्ज है जैसे ही जैसलमेर पुलिस ने मुलजिम की तलाश छापा मारा तो वह घर से फरार हो चुका था घर पर नहीं था जिसको सोना खरीदने का मुख्य अभियुक्त थाना सदर जैसलमेर का बनाया है जिसे जल्दी गिरफ्तार करके जैसलमेर लाया जाएगा जैसलमेर के खण्डरों में खुदाई किया हुआ सोना बरामद किया जाएगा मुलजिम रहीम खान जो रिमांड पर चल रहा है उसी ने दिल्ली जाकर इसका ठिकाना बताया है राम रहीम अभी भी पुलिस रिमांड में चल रहा है राज्यों के कुछ पुलिस थानों से आई हुई टीम ने दिल्ली में इशाक से भारी मात्रा में सोना बरामद किया था।

IMAGE CREDIT: patrika

बस के टूटे पत्ते, दो यात्री घायल
सांकड़ा गांव से 10 किमी दूर पोकरण रोड पर एक निजी यात्री बस के पत्ते टूट जाने से संतुलन बिगड़ गया तथा सडक़ से नीचे उतरकर रुक गई। इससे बस में सवार दो यात्रियों को चोट लगी। एक निजी यात्री बस डेलासर से सांकड़ा होते हुए अजमेर जा रही थी। इस दौरान सांकड़ा से 10 किमी दूर पोकरण रोड पर अचानक बस के पत्ते टूट गए। इससे वह लहराते हुए सडक़ से नीचे उतर गई। इस दौरान सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बस में सवार पाली जिलांतर्गत जैतारण के कालू मंडी निवासी गुमानाराम (32) व नागौर जिलांतर्गत डेगाणा निवासी मस्तुदेवी (30) घायल हो गए। उन्हें स्थानीय राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रैफर किया गया।