8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल जीवन मिशन में घर.घर जल कनेक्शन के कार्यों को मिशन मोड में प्रारम्भ कराएं: कलक्टर

जल जीवन मिशन में घर.घर जल कनेक्शन के कार्यों को मिशन मोड में प्रारम्भ कराएं: कलक्टर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 21 May 2022, 9:19 PM IST

जल जीवन मिशन में घर.घर जल कनेक्शन के कार्यों को मिशन मोड में प्रारम्भ कराएं: कलक्टर

जल जीवन मिशन में घर.घर जल कनेक्शन के कार्यों को मिशन मोड में प्रारम्भ कराएं: कलक्टर

जैसलमेर. जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभासिंह ने जल जीवन मिशन के घर-घर जल कनेक्शन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियंता जलदाय को निर्देश दिए कि वे मिशन मोड से कार्य प्रारंभ करवाकर जिले में घर-घर जल कनेक्शन के कार्य में प्रगति लाएं। उन्होंने वृहद परियोजनाओं में जिन गांवों के लिए कार्य स्वीकृत हो गए है, उनमें शीघ्र ही निविदाएं जारी कर कार्य आदेश जारी कराएं, ताकि जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति आए। जिला कलक्टर डॉ. सिंह शुक्रवार को जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में आयोजित जिलास्तरीय जल एवं स्वच्छता मिशन एवं अटल भू-जल योजना की प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता जलदाय दिनेश नागौरी के साथ ही जलदाय विभाग के अधिकारी, सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
वृहद परियोजनाओं में लाए प्रगति
जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान जिले की वृहद परियोजनाओं के साथ ही अन्य परियोजनाओं के तहत जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रस्तावित किए गए कार्यों स्वीकृत कार्यों की विस्तार से समीक्षा की एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस योजना में गति से कार्य लावे ताकि लोगों को घर-घर जल कनेक्शन का लाभ हो।
प्राथमिकता से कराएं जल कनेक्शन
जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर की जाने वाली कार्यों के लिए जो परियोजना टीम लगायी गई है, उसको भी पाबंद करके हर गतिविधि को निर्धारित समय पर कराने की कार्यवाही करने पर जोर दिया। उन्होंने इस मिशन के तहत विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायत भवनों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिकता से जल कनेक्शन से जोडऩे के निर्देश दिए।
प्रगति की दी जानकारी
अधीक्षण अभियंता जलदाय दिनेश नागौरी ने बैठक में जल जीवन मिशन कार्यक्रम की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि जिले में कुल 757 गांवों में विलेज वाटर एवं सेनिटेशन कमेटी का गठन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के 719 विद्यालयों, 232 आंगनवाड़ी केन्द्रों, 183 ग्राम पंचायत भवनों तथा 82 स्वास्थ्य केन्द्रों में पेयजल टेप कनेक्शन कर दिए गए है। उन्होंने बताया कि अब तक जल जीवन मिशन के तहत 5 हजार 745 घरों में नल कनेक्शन किए जा चुके है। बैठक के दौरान अधिशाषी अभियंता जलदाय छतराराम ने बैठक में पावर पॉईन्ट पजेन्टेशन के माध्यम से जल जीवन मिशन की प्रगति की प्रस्तुति दी।