28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- राजस्थान के इस शहर में मजदूरों पर गिरी दीवार, चीख पुकार सुन दौडे आए लोगों ने देखा कुछ ऐसा…

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से तीन मजदूर घायल, एक जोधपुर रैफर
less than 1 minute read
Google source verification
Jaisalmer Patrika

patrika news

पोकरण(जैसलमेर). कस्बे के फलसूण्ड रोड पर महारथी मारुति सेवा सदन आश्रम के पीछे निर्माणाधीन एक मकान की दीवार गिर जाने से तीन मजदूर घायल हो गए। आश्रम के पीछे एक मकान का शनिवार देर रात्रि निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान निर्माणाधीन मकान की एक दीवार भरभरा कर गिर गई, जिससे उसके नीचे दबने से मजदूर पहाडग़ंज जोधपुर निवासी अशोक (25) पुत्र नारायणराम भील, कस्बे के भवानीपुरा निवासी बुधाराम (27) पुत्र देदाराम भील व चौखाराम (28 ) पुत्र जोगीराम भील घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अशोक को गंभीर हालत के कारण जोधपुर रैफर कर दिया। जबकि शेष घायलों को छुट्टी दे दी।