8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगाई के नाम पर केन्द्रीय मंत्री ने काटी कन्नी, फिर बताई पड़ौसी देशों की स्थिति

- रेल की प्रक्रिया चल रही हैै, राज्य सरकार ने जमीन के लिए जताई असमर्थता : मंत्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 17 Apr 2022, 7:52 PM IST

महंगाई के नाम पर केन्द्रीय मंत्री ने काटी कन्नी, फिर बताई पड़ौसी देशों की स्थिति

महंगाई के नाम पर केन्द्रीय मंत्री ने काटी कन्नी, फिर बताई पड़ौसी देशों की स्थिति

पोकरण. केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत जब शनिवार रात कस्बे के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान जब महंगाई का सवाल पूछा गया तो कन्नी काटते हुए चुप होकर गाड़ी की तरफ तेज गति से निकल गए। जब पीछे जाकर इन दिनों देश के सबसे बड़े महंगाई के मुद्दे पर बोलने के लिए कहा गया तो उन्होंने पड़ौसी देशों के हालात बता दिए। उन्होंने कहा कि पड़ौसी व यूरोपीय देशों की स्थिति व हालात देखे, तो उन्हें महंगाई का जवाब मिल जाएगा। इसके अलावा पत्रकारवार्ता के दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने पोकरण में लंबी दूरी की रेलों के ठहराव व अतिरिक्त रेल लाइन लगाने के सवाल पर कहा कि यह प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में राज्य सरकार को नि:शुल्क भूमि आवंटन के लिए पत्र भी लिखा गया था, लेकिन सरकार ने इसमें असमर्थतता जताई है। पोकरण को लंबी दूरी की रेलों से जोडऩे व अतिरिक्त रेल लाइन लगाने के लिए प्रयास कर रहे है और इस पर काम भी किया जा रहा है।
राज्य की कांग्रेस सरकार बयानबाजी की सरकार
मंत्री शेखावत ने कहा कि इतिहास में राजस्थान सरकार महिलाओं केे उत्पीडऩ, असुरक्षा एवं बलात्कार की घटनाओं के लिए जानी जाएगी। महिलाओं के सम्मान के लिए पहचाने जाने वाला राजस्थान प्रदेश आज रेप केपिटल के रूप में जानी जा रहा है। आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही है। प्रदेश में कांग्रेस के शासन में अराजकता का माहौल उत्पन्न हो रखा है। यह सरकार मात्र बयानबाजी की सरकार बनकर रह गई है। चुनावी मुद्दों की बात पर कहा कि प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश की जनता ने दु:ख, दर्द व कई तकलीफें झेली है। अपराधी बेलगाम घूम रहे है। थानों से अपराधी भगाए जा रहे है। पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। राजस्थान पूर्व में विकास के पहले पांच पायदानों में था, जो अब अंतिम पांच पायदानों में पहुंच गया है। प्रदेश में मुद्दों की भरमार है। यदि सभाओं में मुद्दे गिनाने बैठ गए तो सभाओं का समय एक घंटे से भी ज्यादा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन को खत्म करने के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता इस सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए कार्य कर रहा है।
देश सर्वोपरि ही उद्देश्य, बोर्ड तय करेगा सीएम
उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को सर्वोपरि मानकर कार्य किया है। कोरोनाकाल में जब अन्य पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता छुप गए थे, उस समय भाजपा ने काम किया। भाजपा के कार्यकर्ता वर्षपर्यंत सामाजिक सरोकारों के कार्य कर आमजन से सतत संपर्क में रहते है। उन्होंने राजस्थान में अगले मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा कि पार्लियामेंट बोर्ड को ही मुख्यमंत्री तय करने का हक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कमल के चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव लड़ेंगे।