2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- पेयजल आपूर्ति में कोताही° अंदर की बात आई सामने° कलक्टर ने कहा सुन लो…

जिला कलक्टर ने कहा ‘सुन लो, पेयजल आपूर्ति में कोताहि नहीं होगी बर्दाश्त’ टैंकरों की संख्या बढ़ाकर समय पर हो पेयजल आपूर्ति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 24 Apr 2018, 7:19 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

जैसलमेर. जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति के प्रति सजग रहे एवं लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि वे अपने कनिष्ठ अभियंताओं के साथ ही नीचे के स्टाफ को भी पाबन्द कर दें कि वे पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर मीना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पानी -बिजली के साथ ही चिकित्सा एवं अन्य सम सामयिक गतिविधियों की साप्ताहिक बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी की ऋतु जलदाय विभाग के अधिकारियों को लिए परीक्षा काल का समय है, इसलिये उन्हें पूर्ण संवेदनशील रहकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में समय पर पेयजल आपूर्ति करनी है। इसके साथ ही उन्होंने टैंकरों की संख्या बढ़ा कर मांग के अनुरुप टैंकरों से पेयजल परिवहन कर प्राथमिकता से पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने अधीक्षण अभियंता जलदाय को निर्देश दिए कि वे खराब नलकूपों को 48 घंटे के अंतराल में दुरुस्त करवाकर पुन: पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाएं। उन्होंने टैंकरों से पेयजल परिवहन की प्रभावी मॉनेटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमा क्षेत्र में अधिक संख्या में पशुधन को ध्यान में रखते हुए उनके पीने के पानी के लिए छ: टैंकरों की व्यवस्था कराने के लिए कहा। जिला कलक्टर ने अधीक्षण अभियंता जलदाय को कहा कि जो 50 नए नलकूप खोदने हैं, उस कार्य में गति लावें एवं भूजल विभाग से संपर्क कर ड्रीलिंग मशीन की व्यवस्था कराएं।

IMAGE CREDIT: patrika

जैसलमेर लॉयन्स क्लब जैसलमेर की ओर से वीके लाडिया के लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल डायरेक्टर के पद पर निर्वाचित होने पर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान दिलिपसिंह राजावत के नेतृत्व में लॉयन्स क्लब की गतिविधियां सुचारु रहने की उम्मीद जताई। सचिव चन्द्रशेखर पुरोहित ने बताया कि निदेशक पद के चुनाव में राजस्थान के लाडिया विजयी हुए हैं।