10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, विद्यार्थियों में उत्साह

स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों द्वारा इसकी तैयारियां की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 12 Aug 2018, 7:19 PM IST

Independence Day preparations extreme, Enthusiasm among students

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, विद्यार्थियों में उत्साह

मोहनगढ .क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों द्वारा इसकी तैयारियां की जा रही है। कस्बे में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर विद्यार्थियों की ओर से शारीरिक व्यायाम व परेड का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। इसको लेकर सुबह नौ बजे से कस्बे के मिनी स्टेडियम में शारीरिक व्यायाम तथा परेड का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पीटी परेड में शारीरिक शिक्षक भाखर सिंह, प्रेम प्रकाश कड़ेला, सोमदत्त गर्ग, लक्ष्मणसिंह भाटी आदि द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। इसके अलावा बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारियां की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह में विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

किया जा रहा है पूर्वाभ्यास
पोकरण. आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गत चार दिनों से पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राउमावि मैदान में उपखण्ड स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाता है। इस दौरान कस्बे के सरकारी व निजी विद्यालयों की ओर से सामुहिक व्यायाम व परेड की जाती है। इसी को लेकर गत चार दिनों से मैदान में छात्र छात्राओं की ओर से शारीरिक शिक्षकों के निर्देशन में पीटी व परेड का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। इसी प्रकार क्षेत्र के भणियाणा गांव में स्थित राउमावि मैदान में भी पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। प्रधानाचार्य जसाराम चौधरी ने बताया कि पीटी व परेड में गांव के सरकारी व निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले रहे है।

विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण
फलसूण्ड. क्षेत्र के स्वामीजी की ढाणी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रोगों से आजादी पखवाड़े के तहत किशोर किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यालय के 154 छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया। उजाला क्लिनिक की ओर से हैल्थ काउंसलर सुनीलकुमार ने रोगों से आजादी पखवाड़े के अंतर्गत टीबी, कैंसर, डायबिटीज सहित अन्य बीमारियों के बारे में जानकारी दी। डॉ.नीरज वर्मा ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौसमी बीमारियों के लक्षण, बचाव व उपचार की जानकारी दी।