7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्षों से आबाद ढाणी सोलर प्लांट के आवंटित खसरे में हुई शामिल

एसडीएम ने किया ढाणी का मौका मुआयना

less than 1 minute read
Google source verification
वर्षों से आबाद ढाणी सोलर प्लांट के आवंटित खसरे में हुई शामिल

वर्षों से आबाद ढाणी सोलर प्लांट के आवंटित खसरे में हुई शामिल

नोख. उपखंड अधिकारी ने मंगलवार को गांव में स्थित एक ढाणी का मौका मुआयना किया तथा ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। गौरतलब है कि नोख में स्थापित हो रहे सोलर पार्क के लिए आवंटित भूमि में नारायणसिंह की ढाणी का खसरा भी शामिल है। यह ढाणी वर्षों से यहां आबद है। ढाणी के वाशिंदों के लिए सरकारी धनराशि से पानी की पाइपलाइन, टांके, ग्रेवल सड़क का भी निर्माण करवाया गया है। ढाणी की भूमि सोलर पार्क को आवंटित हो जाने के कारण यहां के वाशिंदों के रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसी को लेकर ग्रामीणों की ओर से पूर्व में उपखंड अधिकारी को शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिस पर उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई ने मंगलवार को ढाणी का मुआयना कर इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बातचीत करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर नायब तहसीलदार गोविंदराम गर्ग, पटवारी जसवंतसिंह, उपप्रधान महिपालसिंह भाटी, अजय छंगाणी, जेठाराम राइका, मधुसुदन छंगाणी, सुगनसिंह, नारायणसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
खातेदारी अधिकार दिलाने की मांग
उपखंड अधिकारी विश्रोई ने उपतहसील कार्यालय में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। गांव के लाधूराम माली, हरजीराम सांखला सहित ग्रामीणों ने गैरखातेदारी से खातेदारी अधिकार दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सुपुर्द किया। इसी प्रकार ग्रामीणों ने बताया कि नोख की भूमि पर खेती हो रही है, लेकिन भूमि के बंजर किस्म अंकित होने के कारण उन्हें केसीसी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इस समस्या का समाधान करवाने की भी मांग की। गांव के श्रवणकुमार माली सहित ग्रामीणों ने अवैध खनन रुकवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सुपुर्द किया। जिस पर उपखंड अधिकारी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।