6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- रात के अंधेरे में जगमगाये दीप, प्रकाश से झिलमिलाया जैसलमेर का परशुराम चौक

माला जाप के साथ हुआ परशुराम जन्मोत्सव का आगाज

less than 1 minute read
Google source verification
Jaisalmer patrika

Patrika news

दीपोत्सव से जगमगा उठा परशुराम चौक
जैसलमेर. स्वर्णनगरी में ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव का गायत्री मंदिर में माला जाप के साथ आगाज हुआ, वहीं जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत सायंकाल में परशुराम चौक में दीपमाला का आयोजन आकर्षण का केन्द्र रहा। जन्मोत्सव समारोह के मीडिया प्रभारी मनीष व्यास ने बताया कि ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव का आगाज पुष्करणा बेरा बगेची के गायत्री मंदिर में माला जाप के कार्यक्रम से हुआ। ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. एसके दुबे, श्रीवल्लभ पुरोहित, कमलेश छंगाणी आदि मौजूद रहे। परशुराम जन्मोत्सव के तहत सांयकाल में पटवा हवेली के परशुराम चौक में दीपमाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परशुराम चौक को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। युवा वर्ग ने चौक में केसरिया पताकाओं से दुल्हन की तरह सजाया गया। इस अवसर पर महिलाओं की ओर से आकर्षक रंगोलियां भी बनाई गई।