रामदेवरा (जैसलमेर)। लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के बाद वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार रविवार को दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर जोधपुर जिला सीमा बोर्ड के पास ओवरटेक के प्रयास में असंतुलित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार 1 बालिका व 1 युवती की मौत हो गई। हादसे में 4 जने घायल हो गए, जिन्हें जोधपुर के फलोदी स्थित राजकीय अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया गया तथा 1 गंभीर घायल को जोधपुर रैफर किया गया।