20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर के पूर्व महारावल बृजराज सिंह का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल बृजराज सिंह का सोमवार को निधन हो गया। सिंह ने दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।
less than 1 minute read
Google source verification
_maharawal_brijraj_singh_died.jpg

जैसलमेर। जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल बृजराज सिंह का सोमवार को निधन हो गया। सिंह ने दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।

52 वर्ष महारावल बृजराज सिंह लीवर की समस्या से ग्रसित थे। उनके निधन के बाद जैसलमेर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। सोनार दुर्ग का ध्वज झुका दिया गया है।

ब्रजराज सिंह की तबीयत खराब होने पर 17 दिसंबर को उनको जोधपुर से एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली शिफ्ट किया गया। उनके लिवर में तकलीफ थी और जोधपुर के डॉक्टरों ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी।

जैसलमेर के पूर्व महारावल को पेट में तकलीफ होने पर 15 दिसंबर को जोधपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कर पाया कि उनके लिवर में खराबी है और ट्रांसप्लांट कराना जरूरी है। इसके बाद उनको एयर एम्बुलेंस के जरए दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था।

पूर्व महारावल बृजराज सिंह के परिवार में पत्नी राजेश्वरी राज्य लक्ष्मी और दो पुत्र कुंवर चेतन्यराज सिंह भाटी और जनमेज्य राज सिंह भाटी हैं। बृजराज सिंह जी का जन्म 31 नवंबर 1968 को जैसलमेर में हुआ। राजेश्वरी राज्य लक्ष्मी नेपाल के सिसोदिया राणा राजघराने की राजकुमारी हैं, जिनकी शादी जैसलमेर शाही परिवार के वंशज बृजराज सिंह से 1993 में हुई थी।