
Patrika news
-जैसलमेर में तापमान 44 डिग्री
जैसलमेर. जिले में तेज हवाएं भी आमजन को गर्मी से राहत नहीं दिला पाई। दिन की शुरूआत के साथ शुरू हुआ तेज हवाओं का दौर दिन भर जारी रहा, लेकिन चिलचिलाती धूप से हर कोई दिनभर बेहाल रहा। गुरुवार को सूरज की सीधी किरणों से भीषण गर्मी का असर बरकरार रहा। लोग दिन भर गर्मी से बेहाल रहे। दोपहर के समय सडक़ों पर सन्नाटा रहा। जो लोग आवश्यक कार्यों से बाहर निकले, वे भी जल्दी ही घर की ओर लौट गए। दुकानों में ग्राहकी नहीं होने से व्यापारी सुस्ताते रहे। दिन चढऩे के साथ ही भीषण गर्मीव लू का दौर शुरू होने से जैसलमेर ? में गर्मी का सितम बढ़ गया। दोपहर में आग बरसाने वाली गर्मी के अहसास ने लोगों को घरों में ठहरने पर मजबूर कर दिया। हालात यह रहे कि रात को भी लोगों को राहत नहीं मिल पाई। मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री व न्यूनतम तापान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में गत एक सप्ताह से चल रहे गर्मी के सितम के बीच पंखे व कूलर गर्म हवा दे रहे है। सडक़ें भट्टी की तरह तप रही है।
Updated on:
11 May 2018 12:35 pm
Published on:
11 May 2018 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
