
Jaisalmer's Dilip won silver medal in Junior asian championship
जैसलमेर. फतेहगढ़ तहसील के सिहड़ार निवासी दिलीप सिंह ने कोरिया में आयोजित रोइंग जूनियर एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। जानकारी के अनुसार कैप्टन रिड़मलसिंह के पुत्र दिलीप ने बॉयज स्पोट्र्स कंपनी आर्मी पुणे कैम्प की ओर से भारतीय टीम का प्रतिनिधत्व किया। रोइंग, नदी व झील आदि में नाव चलाने की स्पद्र्धा में एक किलोमीटर तक नौकायन होता है। प्रतियोगिता में दिलीप व उसके 3 अन्य साथियों ने दूसरा स्थान हासिल किया।
पीएम की जयपुर यात्रा को लेकर दौरा
जैसलमेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 जुलाई की जयपुर यात्रा के जिला प्रभारी राजसीको अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने रविवार को जिले का दौरा कर मण्डल बैठकें ली। इस दौरान जिला पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से पोकरण व भाजपा कार्यालय जैसलमेर में प्रधानमंत्री के जयपुर दौरे में सरकार की योजनाओ के लभार्थियों की भागीदारी पर चर्चा की। भाजपा कार्यलय में आयोजित जैसलमेर ग्रामीण मण्डल की बैठक में मण्डल अध्यक्ष सगतसिंह चांधन ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। जिलाध्यक्ष व्यास ने लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करवाई। जैसलमेर ग्रामीण मण्डल बैठक का संचालन मण्डल कोषाध्यक्ष ग्वालदास सांवल ने किया। बैठक में पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी, मण्डल प्रभारी कपिल मेहरा, नाचना मण्डल प्रभारी विक्रमसिंह नाचना, पदाधिकारी भैराराम सैन, हाथीसिंह ,पोपट खां, सुभान चानिया, आईदानंिसह, डूंगराराम सवाईंिसह, रतनसिंह, नेहचलाराम सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मोहनगढ. सीमावर्ती नहरी क्षेत्र में जीरो आर डी पर मोहनगढ मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष शंकरसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित हुई । इस दौरान प्रधानमंत्री यात्रा के जिला प्रभारी मेघराज लोहिया ने मण्डल पदाधिकारियो से क्षेत्र के लाभार्थियों से सम्पर्क कर जयपुर चलने का आहवान करने को कहा बैठक में पूर्व विधायक सांगसिह भाटी, मण्डल प्रभारी चन्द्रप्रकाश सारदा, मण्डल महामंत्री विशाल खत्री, मुकेश पंवार, किसान मोर्चा महामंत्री रेवंतसिह सांखला, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सगतसिंह, मिश्रीसिंह मंधा, बाबूलाल माली, झबरसिंह, सुरताराम, उतमसिंह सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Updated on:
02 Jul 2018 06:25 pm
Published on:
02 Jul 2018 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
