22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से खुद भी जुड़ें, औरों को भी प्रेरित कर जोड़ें

-नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने पंजीकरण कराने पर दिया बल
less than 1 minute read
Google source verification
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से खुद भी जुड़ें, औरों को भी प्रेरित कर जोड़ें

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से खुद भी जुड़ें, औरों को भी प्रेरित कर जोड़ें

जैसलमेर. जैसलमेर नगरपरिषद के सभापति हरिवल्लभ कल्ला ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को स्वास्थ्य सुरक्षा के सामाजिक सरोकारों के निर्वाह में महत्त्वपूर्ण पहल बताया है और जन-जन का आह्वान किया है कि इस योजना में अनिवार्य रूप से अपना पंजीकरण करवाएं ताकि आवश्यकता के वक्त इसका लाभ प्राप्त हो सके। कल्ला ने कहा कि आम जन के सामाजिक सरोकारों और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर राजस्थान सरकार संरक्षक के रूप में बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदेशवासियों के कल्याण की वह महत्वपूर्ण योजना है, जिसने गरीबों और जरूरतमन्द आम जन को अपनी बीमारी की अवस्था में सेहत रक्षा को लेकर होने वाली सारी चिन्ताएं समाप्त कर दी हैं।
आम जन को किया चिंता मुक्त
सभापति ने कहा कि मौजूदा परिप्रेक्ष्य में बीमारी का कोई भरोसा नहीं, किसी भी समय आ सकती है, कभी भीए किसी को भी हो सकती है। ऐसे में सबसे बड़ी चिन्ता ईलाज पर होने वाले खर्च को लेकर होती है। बहुत से लोगों को सब कुछ गिरवी रखकर भी पैसों का इंतजाम करना पड़ता है। आम लोगों को जीवन की इस सबसे बड़ी चिन्ता से मुक्त करने वाली इस योजना ने सम्बल दिया है और स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से निश्चिन्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति में कोरोना महामारी की भयावहता के दौर में यह योजना और भी अधिक प्रासंगिक एवं हितकारी है क्योंकि इसमें कोविड महामारी को भी बीमा में शामिल किया गया है।