31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर के सबसे बड़े कृषि क्षेत्र में परेशान है हजारों किसान,यह है बड़ी वजह,जानिए पूरी खबर

पटवारियों व कर्मचारियों की कमी, किसान परेशान- 2 तहसील क्षेत्र में 72 गांव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 30 Oct 2018, 10:57 AM IST

jaisalmer

जैसलमेर के सबसे बड़े कृषि क्षेत्र में परेशान है हजारों किसान,यह है बड़ी वजह,जानिए पूरी खबर

नाचना. उपनिवेशन कार्यालयों में पटवारियों व अन्य कर्मचारियों की कमी के चलते किसानों के कार्य समय पर नहीं हो पा रहे है तथा उन्हें परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि इन्दिरा गांधी नहर क्षेत्र में नाचना जिले का बड़ा कृषि क्षेत्र है। यहां दो उपनिवेशन तहसील है। जिनमें पटवारियों व कर्मचारियों की कमी है। जिससे किसानों के कार्य समय पर नहीं हो पा रहे है। ऐसे में उन्हें बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे है तथा उन्हें परेशानी हो रही है।

यह है क्षेत्र की स्थिति
उपनिवेशन तहसील संख्या एक में 36 राजस्व गांव है तथा 13 पटवार हल्का है, जिसमें 287 सीएडी चक व एक लाख 14 हजार 894 हेक्टेयर भूमि है। जिनमें 70 हजार 183 हेक्टेयर कमाण्ड व 44 हजार 711 हेक्टेयर अनकमाण्ड भूमि है। क्षेत्र में भारेवाला, जालूवाला, आकल का तला, शेखों का तला, चिन्नू, मदासर, टावरीवाला, बोड़ाना आदि बड़े गांव है। इसी प्रकार उपनिवेशन तहसील संख्या दो में 36 रेवेन्यू गांव तथा 17 पटवार हल्का है। यहां 252 सीएडी चक है तथा कुल एक लाख 11 हजार 252 हेक्टेयर भूमि है, जिसमें से 65 हजार 914 कमाण्ड व 45 हजार 338 अनकमाण्ड है। यहां नाचना, पांचे का तला, हरियार, सांकडिय़ा, सत्याया, घंटियाली, अजासर, आसकंद्रा, दिधु, ताड़ाना, टोटा, खारिया, भदडिय़ा आदि बड़े गांव है। उपनिवेशन तहसीलों में पटवारियों व कर्मचारियों की कमी के चलते किसानों को अपनी समस्याओं के निराकरण को लेकर परेशानी हो रही है।
यह है पदों की स्थिति
उपायुक्त उपनिवेशन कार्यालय
पद स्वीकृत कार्यरत रिक्त
उपायुक्त 1 0 1
निजी सचिव 1 0 1
ऑफिस कानूनगो 1 0 1
सहायक प्र. अ. 1 0 1
वरिष्ठ सहायक 2 1 1
कनिष्ठ सहायक 2 1 1
वाहन चालक 1 0 1
उपनिवेशन तहसील संख्या - 1
पद स्वीकृत कार्यरत रिक्त
तहसीलदार 1 0 1
नायब तहसीलदार 1 0 1
भू-अभिलेख निरीक्षक 3 1 2
पटवारी 13 6 7
कानूनगो 1 0 1
सहायक कानूनगो 1 1 0
एलडीसी 2 1 1
यूडीसी 2 1 1
टीआरए 1 1 0
सहायक कर्मचारी 4 3 1


उपनिवेशन तहसील संख्या 2
पद स्वीकृत कार्यरत रिक्त
तहसीलदार 1 0 1
नायब तहसीलदार 1 0 1
भू-अभिलेख निरीक्षक 4 2 2
पटवारी 17 7 10
कानूनगो 1 1 0
सहायक कानूनगो 3 2 1
एलडीसी 2 1 1
यूडीसी 2 0 2
टीआरए 1 1 0
सहायक कर्मचारी 3 2 1