31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर
मायानगरी से जुड़ गया स्वर्णनगरी का हवाई नाता,कुछ इस तरह से किया यात्रियों का स्वागत, देखें वीडियो
Play video

मायानगरी से जुड़ गया स्वर्णनगरी का हवाई नाता,कुछ इस तरह से किया यात्रियों का स्वागत, देखें वीडियो

मायानगरी से स्वर्णनगरी का सफर तय हुआ महज डेढ़ घंटे में -विमान सेवा की षुरुआत से पर्यटन व्यवसायियों में खुशी-दिल्ली से भी 189 सीटर बोइंग विमान की सेवा शुरू
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 29 Oct 2018, 9:09 PM IST

जैसलमेर. देश की आर्थिक राजधानी और हिंदी फिल्मोद्योग के कारण बतौर मायानगरी अपनी पहचान रखने वाले मुम्बई शहर सोमवार को पीत पाषाणों वाली स्वर्णनगरी जैसलमेर से नियमित हवाई सेवा से जुड़ गया। स्पाइसजेट का बोइंग विमान सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जैसे ही जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा, यहां के पर्यटन व्यवसायियों में खुशी की लहर दौड़ गई। 189 सीटों वाले बोइंग विमान में 94 यात्री सवार होकर जैसलमेर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट निदेशक राजीव पुनेठा ने अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ विमान यात्रियों का फ्लेग इन कर स्वागत किया।