28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सत्संग भवन का किया लोकार्पण, इतने लाख रूपए में हुआ निर्माण

लाठी गांव के मेघवंशी मोहल्ले में स्थित नागणेच्चियां माता मंदिर में विधायक मद से स्वीकृत 3 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सत्संग भवन का शनिवार की शाम लोकार्पण किया गया।

2 min read
Google source verification
Launching of Satsanga Bhawan at a cost of three lakh

Launching of Satsanga Bhawan at a cost of three lakh

जैसलमेर. लाठी गांव के मेघवंशी मोहल्ले में स्थित नागणेच्चियां माता मंदिर में विधायक मद से स्वीकृत 3 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सत्संग भवन का शनिवार की शाम लोकार्पण किया गया। गौरतलब है कि क्षेत्रीय विधायक विकास मद से 3 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर मंदिर में सत्संग भवन का निर्माण करवाया गया था। शनिवार शाम विधायक शैतानसिंह राठौड़, सरपंच ललिता पालीवाल, वार्डपंच प्रियंका दर्जी, ग्राम विकास अधिकारी फतेहलाल पालीवाल के आतिथ्य में आयोजित एक समारोह में भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक राठौड़ ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। राजस्थान मेघवाल परिषद के प्रदेश सचिव खेताराम लीलड़ ने एकजुट होकर राष्ट्र विकास के लिए कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन बागाराम मेघवंशी ने किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी लीलाराम राठौड़, थानाधिकारी राजूराम सीरवी, चिरंजीलाल सोनी, हनुमान चौधरी, रावलसिंह केलावा, बाबूलाल विश्रोई, मुकेश पालीवाल, हीरसिंह झाला, सत्यनारायण पालीवाल, सुंदरलाल दर्जी, तनसुख देवड़ा, मिथुन, बाबूसिंह, बागाराम मेघवाल सहित लोग उपस्थित थे।

छप्पन-भोग महोत्सव 7 को
जैसलमेर. शहर के पुराने बिजलीघर परिसर में स्थित गजटेज हनुमान मंदिर के राम दरबार मंदिर की प्राण - प्रतिष्ठा के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 जुलाई को 12वां छप्पन-भोग महोत्सव मनाया जाएगा। गजटेज हनुमान मंदिर के पुजारी किशनलाल शर्मा ने बताया कि राम दरबार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 7 जुलाई 2007 को हुई थी। तब से प्रतिवर्ष 7 जुलाई को राम दरबार मंदिर की स्थापना के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष भव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

क्षतिग्रस्त हाल में वितरिकाएं

पोकरण. इन्दिरा गांधी मुख्य नहर की एनएलडी वितरिका की समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण जगह-जगह से क्षतिग्रस्त पड़ी है। मदासर में नाचना मुख्य नहर की तीन शाखाएं निकलती है। जिसमें नाचना लोअर वितरिका एनएलडी 22 आरडी के पास क्षतिग्रस्त है। जिसके चलते कई बार तेज प्रवाह के साथ होने वाली पानी की आपूर्ति से आसपास स्थित खेतों में लगी फसलों में पानी जमा हो जाता है तथा फसलों को नुकसान हो जाता है।