9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संविधान दिवस पर हुए विधिक जागरूकता कार्यक्रम

जैसलमेर. संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वेबेक्स के माध्यम से विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
संविधान दिवस पर हुए विधिक जागरूकता कार्यक्रम

संविधान दिवस पर हुए विधिक जागरूकता कार्यक्रम

जैसलमेर. संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वेबेक्स के माध्यम से विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता शैतानसिंह परिहार ने भारत के संविधान में उल्लेखित नागरिकों के मूल कर्तव्यों की जानकारी दी तथा भारत के संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। गौरतलब है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार वेबेक्स वीडियो कॉन्फ्रैंस के माध्यम से विधिक जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एडीआर सेंटर पर वेबेक्स वीडियो कॉन्फ्रैंस के माध्यम से आयोजित विधिक जागरूकता कार्यकम में पैनल अधिवक्ता ने बच्चों तथा उनके संरक्षण व नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाओं की जानकारियां प्रसारित की।
एडीआर सेंटर, राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह व सिकोईडिकोन कार्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाकर भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली तथा मूल कर्तव्यों के बारे में बताया गया। मोबाईल वैन के माध्यम से भी थईयात, हमीरा व काणोद गांव में पेम्पलेट्स वितरित किये जाकर संविधान में नागरिकों के मूल कर्तव्यों की जानकारी दी गई।