20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्चुअल कार्यक्रम में दी विधिक जानकारियां

वर्चुअल कार्यक्रम में दी विधिक जानकारियां
less than 1 minute read
Google source verification
वर्चुअल कार्यक्रम में दी विधिक जानकारियां

वर्चुअल कार्यक्रम में दी विधिक जानकारियां

पोकरण. ताल्लुका विधिक सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को जनउपयोगी सेवाओं के संबंध में ऑनलाइन विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष व अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश सूर्यप्रकाश पारिक केे निर्देशन में आयोजित शिविर में पैनल अधिवक्ता की ओर से विधिक जानकारियां दी गई। समिति के सचिव ने बताया कि शिविर में पैनल अधिवक्ता व बार संघ पोकरण के अध्यक्ष मगनाराम विश्रोई ने जनउपयोगी सेवाओं के बारे में जानकारी दी तथा इन सेवाओं में विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए स्थायी लोक अदालत के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जनउपयोग सेवाएं जैसे यात्रियों व माल के परिवहन के लिए परिवहन सेवा, डाक टेलीग्राफ या टेलीफोन सेवा, किसी स्थापना से जनता को शक्ति, रोशनी या पानी की आपूर्ति, लोक स्वच्छता या स्वास्थ्य रक्षा की प्रणाली, अस्पताल, बीमा सेवा, बैंक एवं वित्तीय संस्था सेवा, आवासीय सेवा आदि सेवाओंं को समय-समय पर अधिसूचना जारी कर जनउपयोगी सेवाओं में शामिल किया गया है। इन सेवाओं में किसी व्यक्ति को कोई समस्या आती है, तो वह स्थायी लोक अदालत के माध्यम से विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि 10 अप्रेल को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर आपसी राजीनामा योग्य प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही रालसा की ओर से चलाए जा रहे जल जागरुकता अभियान के बारे में भी जानकारी दी गई।