8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्सीलेटर पर पैर, हॉर्न पर हाथ, स्पीड 50 पार

- तेज गति व आवाज के साथ बजाते है हॉर्न, अस्पताल व स्कूल के आगे भी हॉर्न नहीं करते बंद- आमजन व मरीज होते है परेशान, यातायात पुलिस बनी मूकदर्शक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 28 Oct 2021, 6:45 PM IST

एक्सीलेटर पर पैर, हॉर्न पर हाथ, स्पीड 50 पार

एक्सीलेटर पर पैर, हॉर्न पर हाथ, स्पीड 50 पार

पोकरण. जैसलमेर-जोधपुर के बीच चलने वाली निजी बसों के साथ अन्य रूट की बसों के चालकों की ओर से कस्बे के भीड़ भाड़ भरे क्षेत्रों में प्रवेश करते ही तेज आवाज के साथ हॉर्न बजाए जा रहे है। साथ ही बसों की गति भी तेज कर दी जाती है। जिसके कारण हर समय यहां हादसे की आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि पोकरण से जैसलमेर व जोधपुर के साथ अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों निजी बसों का संचालन होता है। इन बसों के चालकों की ओर से कस्बे में प्रवेश करते ही गति तेज कर दी जाती है तथा तेज आवाज के साथ हॉर्न बजाया जाता है। जिससे आसपास बैठे दुकानदारों के साथ राह चलते लोगों को भी परेशानी हो रही है। बावजूद इसके यातायात पुलिस की ओर से न तो कोई ध्यान दिया जा रहा है, न ही इनके विरुद्ध कोई कार्रवाई की जा रही है। जिसके कारण इनके हौसले बुलंद हो रहे है। साथ ही किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
अस्पताल, स्कूल सहित बड़ी संख्या में प्रतिष्ठान है स्थित
पोकरण से जैसलमेर व जोधपुर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली बसें जयनारायण व्यास सर्किल, जैसलमेर व जोधपुर रोड से होकर गुजरती है। इन मुख्य मार्गों पर राजकीय उपजिला चिकित्सालय, दो बड़े मदरसे, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित है। साथ ही मुख्य चौराहे के पास ही कचहरी परिसर में उपखंड अधिकारी, तहसीलदार कार्यालय, तीन अलग-अलग न्यायालय, नगरपालिका कार्यालय व पुलिस थाना स्थित है। इसी प्रकार इस मार्ग पर बड़ी संख्या में प्रतिष्ठान व दुकानें भी स्थित है। जिन पर हर समय भीड़ लगी रहती है। कार्यालयों में भी प्रतिदिन लोगों का आवागमन लगा रहता है।
तेज हॉर्न से होती है परेशानी
बसों के संचालकों की ओर से तेज हॉर्न बजाए जाने के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों, विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं तथा मदरसों में पढऩे वाले छात्रों को परेशानी हो रही है। दिन के साथ देर रात तक बसों का संचालन होता है। जिनके चालकों की ओर से तेज आवाज के साथ हॉर्न बजाए जाते है। देर रात आने वाली बसों के हॉर्न के कारण यहां आसपास आबाद बस्ती में सो रहे लोगों का नींद लेना भी मुहाल हो जाता है।
पुलिस भी बनी है मूकदर्शक
कस्बे के मुख्य चौराहे के साथ जोधपुर व जैसलमेर रोड पर यातायात पुलिसकर्मी गश्त करने के साथ नाकाबंदी कर वाहनों की जांच करते है, लेकिन उनकी ओर से इन बसों को रुकवाने अथवा कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे इन बसों के चालकों के हौसले बुलंद हो रहे है।