20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रमिक भूख हड़ताल का आठवां दिन, दिखाई ताकत

-भारी पुलिस जाब्ता तैनात
2 min read
Google source verification
क्रमिक भूख हड़ताल का आठवां दिन, दिखाई ताकत

क्रमिक भूख हड़ताल का आठवां दिन, दिखाई ताकत

रामगढ़. कस्बे से 10 किमी दूर जैसलमेर रोड पर स्थित आरएसएमएम सोनू माइन्स से जैसलमेर तक लाइम स्टोन ढुलाई में लगे स्थानीय ट्रक मालिकों की हड़ताल बारहवें दिन भी जारी है। इस दौरान सुभान खान, आड़ू खान, शैतानराम, केशराराम, जुगतसिंह व शैतानसिंह भूख हड़ताल पर रहे। इसी बीच जिला प्रशासन का कोई प्रतिनिधि धरना स्थल पर नहीं पहुंचने से यूनियन की ओर से रोष जताया गया। गुरुवार को आरएसएमएम सोनू माइंस पर जिले से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और भीड़ हो गई।
सत्ता व विपक्ष, दोनों एक जगह
उधर, आरएसएमएम सोनू माइंस पर वर्तमान सरकार के प्रतिनिधि और विपक्षी दल के नेता एक ही जगह पर बैठे। उन्होंने ट्रक संचालकों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांग वाजिब है तथा वह ट्रक यूनियन के साथ है। धरना स्थल पर जैसलमेर विधायक रूपाराम, पूर्व विधायक सांगसिंह, छोटूसिंह, पूर्व प्रधान अमरदीन, समाजसेवी किशनगिरी, आईदानसिंह, कंवराजसिंह खींवसर आदि मौजूद थे। सभी ने ट्रक यूनियन का साथ देने का वादा किया
ठेकेदार के ट्रक बंद करवाने की मांग
धरना स्थल पर पहुंचे नेताओ से ट्रक यूनियन ने मांग की कि ठेकेदार के ट्रको को बंद करवाया जाए। विधायक रूपाराम ने कहा कि वह आज ही जयपुर से आए हैं। अभी तक किसी से बात भी नही की है। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर व आरएसएमएम के अधिकारियों व ठेकेदार से बात करके सामंजस्य बिठाने के प्रयास किए जाएंगे। पूर्व प्रधान अमरदीन व ट्रक यूनियन के पदाधिकारी सहित एक शिष्ट मण्डल आरएसएमएम के अधिकारियों से मिलने कार्यालय पहुंचे। उधर, माइंस पर ट्रक यूनियन के शक्ति प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया, जिसमें जैसलमेर पुलिस उपाधीक्षक श्यामसुंदरसिंह, रामगढ़ थानाधिकारी महेंद्रसिंह खीची, शाहगढ़ थानाधिकारी हजूर खान सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। चौकसी के लिए ड्रोन कैमरे का भी सहारा लिया गया।