22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तरसाते रहे बादल, चली तेज हवाएं

तरसाते रहे बादल, चली तेज हवाएं
less than 1 minute read
Google source verification
तरसाते रहे बादल, चली तेज हवाएं

तरसाते रहे बादल, चली तेज हवाएं

बादल आए, छाए, लेकिन बरसे नहीं...
स्वर्णनगरी में इन दिनों बादलों का आसामन में डेरा बना रहता है। बादल दिल भर छाए रहते है लेकिन बारिश का इंतजार, इंतजार ही बना रहता है। मंगलवार को भी शहर में स्थिति जुदा नहीं रही। आसामन में छाए बादलों के कारण दिन में भी अंधेरा छा गया। बारिश होने के आसार तो बने, लेकिन बादल बरसे नहीं। जैसलमेर के हनुमान चौराहे का नजारा।

पोकरण. क्षेत्र में मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रही, लेकिन देर शाम तक भी बारिश नहीं होने के कारण लोगों को निराशा हाथ लगी। मंगलवार को दिन चढऩे के साथ सूर्य की तेज किरणें निकली। 10 बजे बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। 11 बजे आसमान में घने बादल छा गए और दिनभर बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलती रही। दोपहर बाद मौसम धूप छांव का भी हुआ। जिससे मौसम गर्मी व उमस का हो गया। देर शाम तक भी लोग आसमान की तरफ टकटकी लगाए बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन मायूसी हाथ लगी।