14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- धवल चांदनी में जंगल पर नजर, विशषज्ञ गिनेंगे वन्य जीव

- गोडावण रहवासी क्षेत्रों के जलबिन्दुओं पर सीसीटीवी कैमरों के साथ रहेगी विशेष नजर

2 min read
Google source verification
leopard ran away from forest due to animal's fear

leopard ran away from forest due to animal's fear

147 पानी के स्रोतों पर मचान लगाकर दिन-रात करेंगे वन्यजीवों की गणना, बाड़मेर जिले के 5 स्थानों पर जैसलमेर की टीम करेगी वन्यजीवों की गणना
जैसलमेर . जिले में वैशाखी पूर्णिमा की रात को वन्यजीवों की गणना कर वन्यजीवों की मौजूदा स्थिति पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिले के वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्रों में सोमवार रात को वाटर हॉल पद्धति से वन्यजीवों पर नजर रखी जाएगी। इस बार वन्यजीवों की गणना के लिए डेजर्ट नेशनल पार्क के गोडावण रहवासी क्षेत्रों में एक दर्जन कैमरें लगाए गए हैं। इसके अलावा गणना करने वाले विशेषज्ञों और वन कार्मिक दुर्लभ वन्यजीवों का वीडियो भी बनाएंगे।
तीन रेंजों के वन विशेषज्ञ करेंगे गणना
जानकारों के अनुसार जैसलमेर में वन विकास व सुरक्षा के लिए कार्यरत डीडीपी, डीएनपी व आईजीएनपी द्वितीय स्टेज के कार्मिक वन्यजीवों की गणना करेंगे। इस दौरान वन्यजीवों की सही पहचान के लिए कार्मिकों को गणना के साथ वन्यजीवों की वीडियोग्राफी के निर्देश दिए गए हैं। वन्यजीवों की गणना उनकी प्रजाति के अनुसार की जाएगी। इसमें मांसाहारी, शाकाहारी, पक्षी व रेप्टाइल्स की अलग-अलग गणना की जाएगी।

IMAGE CREDIT: patrika

मचान लगा करेंगे गणना
विशेषज्ञ व वनकर्मी सोमवार सुबह 6 बजे से दूसरे दिन मंगलवार सुबह 6 बजे तक तलाब, पोखर, क्लोजर, नाडियों व नहर के समीपस्थ स्थानों से वन्यजीवों की गणना की जाएगी। डीएनपी के वन्यजीव रेंज बाड़मेर में 5, म्याजलार में 10, पोकरण रेंज में 17 व जैसलमेर रेंज में 21 वाटर प्वॉइंट्स पर वन्यजीवों की गणना की जाएगी।
फैक्ट फाइल
-147 से अधिक जल बिन्दुओं पर की जाएगी वन्य जीवों की गणना
-5 स्थान बाड़मेर जिले के भी गणना में किए जाएंगे शामिल
-53 स्थान गोडावण रहवासी क्षेत्र डेजर्ट नेशनल पार्क में की जाएगी विशेष गणना
-53 स्थलों पर डीडीपी और 41 स्थलों पर इंदिरा गांधी नहर परियोजना द्वितीय स्टेज वन क्षेत्र में की जाएगी गणना।
-4 अलग-अलग रेंज गणना के लिहाज से किए गए हैं विभक्त
तकनीकी स्टाफ के साथ ग्रामीणों की टीम
वन्यजीवों की गणना के दौरान वन विभाग के कार्मिक के साथ ग्रामीणों का भी सहयोग लिया जाएगा। वाटर हाल पर वन विभाग के एक तकनीकी स्टाफ व एक स्थानीय ग्रामीण के साथ टीम का गठन किया गया है, जो लगातार 24 घंटे तक जलीय बिन्दुओं पर पानी पीने आने वाले वन्यजीवों की गणना करेंगे। जल स्रोतों के साथ डीएनपी में बनाए गजलर के पास भी हाइड बनाकर वन्यजीवों की गणना की जाएगी।

करेंगे बेहतर प्रयास
वन्य जीवों की गणना के दौरान तैनात कार्मिकों को वन्यजीवों की गणना के साथ उनके फोटो व वीडियो लेने के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल तकनीक का उपयोग कर बेहतर तरीके से वन्यजीवों की गणना करने के प्रयास किए जाएंगे।
- सुदीपकौर उप वन संरक्षक, आईजीएनपी द्वितीय स्टेज, जैसलमेर
लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोमवार सुबह 6 से मंगलवार सुबह 6 बजे तक सभी वन्यकर्मी अपने निर्धारित क्षेत्रों में वन्यजीवों की गणना करेंगे। गोडावण रहवासी क्लोजर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गोडावण की गणना पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
- अनुप केआर, डीएफओ डीएनपी, जैसलमेर