6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर जिले में कई आरएसएस हुए इधर-उधर

-अशोक कुमार जैसलमेर एसडीएम होंगे

less than 1 minute read
Google source verification
जैसलमेर जिले में कई आरएसएस हुए इधर-उधर

जैसलमेर जिले में कई आरएसएस हुए इधर-उधर


जैसलमेर. राज्य सरकार की ओर से मंगलवार रात्रि को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की जम्बो तबादला सूची जारी की गई। इस दौरान 283 अधिकारियों को सरकार ने इधर-उधर किया है। जिसमें जैसलमेर जिले में कार्यरत इस काडर के कई अधिकारी शामिल हैं। जैसलमेर नगर विकास न्यास के सचिव पद पर कार्यरत अनुराग भार्गव के स्थान पर सुनिता चौधरी को लगाया गया है। भार्गव को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त कोटा के पद पर भेजा गया है। वहीं चौधरी को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त बीकानेर के पद से यहां लगाया गया है। इसी तरह से जैसलमेर उपखंड अधिकारी के पद पर कार्यरत रमेश सीरवी को चंद महीनों बाद ही हटा दिया गया है। उन्हें उदयपुर जिलान्तर्गत भींडर में इसी पद पर लगाया गया है। जबकि सीकर जिले के दातारामगढ़ के उपखंड अधिकारी अशोक कुमार को उनके स्थान पर लाया गया है। ऐसे ही जैसलमेर में निदेशक लोक सेवाएं पद पर कार्यरत अशोक कुमार को बीकानेर उपखंड अधिकारी बनाया गया है। नरेन्द्रपाल सिंह को उपनिवेशन विभाग जैसलमेर में उपायुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। भणियाणा उपखंड अधिकारी दूदाराम का स्थानांतरण पीपाड़सिटी किया गया है। जबकि उनके स्थान पर किसी को अभी तक नहीं लगाया गया है। ऐसे ही जिला परिषद जैसलमेर में एसीइओ डॉ. अर्चना व्यास को फलोदी उपखंड अधिकारी के पद पर लगाया गया है। वरिष्ठ आरएएस नारायणसिंह चारण को जिला परिषद जैसलमेर के सीइओ पद पर पुन: लगाया गया है। इतने समय तक वे एपीओ चल रहे थे। हालांकि इसी पद पर कार्यरत थे।