2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- विवाहिता का टांके में मिला शव, हत्या या खुदखुशी मामले से पर्दा…

विवाहिता की टांके में गिरने से मौत, पीहर पक्ष ने कहा मारकर डाला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 19 Mar 2018, 10:44 PM IST

Jaislamer patrika

Patrika news

पीहर पक्ष का आरोप मारकर डाला टांके में

मोहनगढ़ . नहरी क्षेत्र स्थित एक खेत में बने टांके में गिरने से रविवार देर रात्रि एक विवाहिता की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया।

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह इसकी सूचना मिलने पर सहायक उपनिरीक्षक मगाराम, वृत्ताधिकारी विनोद कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों की देखरेख में शव को बाहर निकलवाया तथा मोहनगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
पुलिस थाना मोहनगढ़ प्रभारी अधिकारी शंकर लाल के अनुसार रविवार रात को विवाहिता रेवा (23) व उसके पति पुरखाराम मेघवाल निवासी रामपुरा मोहनगढ़ के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद रात को 3 बजे के बाद नींद खुलने पर पुरखाराम ने अपनी पत्नी को चारपाई पर नहीं पाया। तब आसपास खोजने पर दूसरे खेत में बने पानी के टांके पर विवाहिता के चप्पल मिले। इसको लेकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

IMAGE CREDIT: patrika

पीहर पक्ष ने दर्ज करवाया हत्या का मामला
घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतका के पिता चनणाराम ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने तथा हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा आरोपितों को सजा दिलवाने की मांग की।
नहीं हुआ पोस्टमार्टम
खेत में बने करीब 15 फीट गहरे टांके से मृतका का शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रैक्टर से साईफन जोडकऱ टांके का पानी खाली करने के बाद मृतका का शव बाहर निकाला गया। शव को पुलिस की ओर से कब्जे में लेने के बाद मोहनगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में शव रखवाया गया। इसके बाद पीहर पक्ष ने मोहनगढ़ के चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। ऐसे में सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। मंगलवार को मेडिकल बोर्ड का गठन कर मृतका का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।