25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वोल्टेज समस्या को लेकर सभा का आयोजन,ज्ञापन सौंपकर की मांग

जिले के बसिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों की मौजूदगी में रबी सीजन को देखते हुए विद्युत समस्या को लेकर सभा का आयोजन हुआ। यहां जोगीदास धाम प्रंागण में आयोजित सभा में झिनझिनयाली, गुहड़ा, गजेसिंह का गांव, बइया, तेजरावा, कुडा , निम्बली, कोहरा, रणधा, मोडा, तेजमालता, जोगीदास का गांव, देवड़ा आदि के किसानों की समस्याओं को लेकर एकत्रित हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 3 Oct 2019, 5:25 PM IST

Meeting held for Regarding voltage problem in basiya area of jaisalmer

वोल्टेज समस्या को लेकर सभा का आयोजन,ज्ञापन सौंपकर की मांग

जैसलमेर/झिनझिनयाली. जिले के बसिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों की मौजूदगी में रबी सीजन को देखते हुए विद्युत समस्या को लेकर सभा का आयोजन हुआ। यहां जोगीदास धाम प्रंागण में आयोजित सभा में झिनझिनयाली, गुहड़ा, गजेसिंह का गांव, बइया, तेजरावा, कुडा , निम्बली, कोहरा, रणधा, मोडा, तेजमालता, जोगीदास का गांव, देवड़ा आदि के किसानों की समस्याओं को लेकर एकत्रित हुए। बैठक में मौके पर डिस्कॉम जैसलमेर के अधिशासी अभियंता जीवणराम गर्ग को बुलाकर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन मे किसानों ने बताया कि आगामी रबी सीजन शुरू होने में एक माह का समय शेष होने के कारण इस समय कम वोल्टेज से घरेलू उपकरण नही चल पा रहे है तथा कृषि नलकूपों पर ढाई सौ वोल्टेज रहते है। ऐसे में हर दिन मोटरें जल रही है व नलकूप नही चल पा रहे है। किसानों को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। झिनझिनयाली स्थित 132 केवी जीएसएस का कार्य भी मंद गति से चल रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि रबी सीजन से पूर्व जीएसएस का कार्य पूर्ण करवाया जाए, 33/11केवी तेजमालता, झिनझिनयाली सहित जीएसएस पर केपीसीटर बैंक की स्थापना की जाए ताकि जीएसएस पर अत्तिरिक्त वोल्टेज मिल सके। जीएसएस पर १५० एम्पियर से अधिक भार वाले 11 केवी फीडर्स को अलग किया जाए। किसानों की ओर से सामान्य कृषि कनेक्शन के लिए डेढ़ वर्ष पूर्व डिमांड भरे जाने के बावजूद किसानों को कृषि कनेक्शन नही मिले, उन्हें जल्द किसानों को कृषि कनेक्शन जारी किए जाए जैसी मांगो को लेकर किसान यूनियन ने ऊर्जा मंत्री डॉ बीडी कल्ला के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम ज्ञापन भी प्रेषित किया। बैठक में फतेहसिंह, सांवलसिंह, गंगासिंह, ओनाडसिंह, पन्नेसिंह, नारायणसिंह, शोभसिंह, कुंडा सरपंच गोरधनसिंह, खेतसिंह, चनणसिंह, स्वरूपसिंह, निम्बसिंह, शम्भूसिंह, नखतसिंह, सवाईसिंह, केशरसिंह, गंगासिंह, दिलीपसिंह, महेंद्रसिंह, पृथ्वीसिंह, प्रहलादसिंह, आसुराम, मोटूराम, मदनराम, किसनाराम सहित दर्जनों गांवो के मौजीज लोग और किसान मौजूद रहे।

...तो करेंगे घेराव
रबी सीजन को देखते हुए किसानों ने विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन कर डिस्कॉम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर अवगत करवाया गया है। एक माह के भीतर अगर समस्याओ का हल नही होता है तो एक नवम्बर को किसान यूनियन की ओर से फतेहगढ़ डिस्कॉम का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।
-सवाईसिंह देवड़ा, संयोजक, किसान जाग्रति मंच

..ताकि किसानों को मिल राहत
बैठक के दौरान किसानों की समस्याओं को सुना गया हैै। किसानों की समस्याएं ज्वलंत है। एक माह के भीतर ही समस्याओ का निराकरण कर किसानों को राहत प्रदान की जाएगी।
-जीवणराम गर्ग, अधिशासी अभियंता, डिस्कॉम जैसलमेर।