6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैठक करवाने व निविदा निकालने की मांग

बैठक करवाने व निविदा निकालने की मांग

less than 1 minute read
Google source verification
बैठक करवाने व निविदा निकालने की मांग

बैठक करवाने व निविदा निकालने की मांग

बैठक करवाने व निविदा निकालने की मांग
पोकरण. नगरपालिका मंडल के पार्षदों ने अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन देकर बोर्ड बैठक करवाने व वार्डवार निविदा निकालने की मांग की है। पालिका उपाध्यक्ष संजना चंदेल, पार्षद भाटीलाल शर्मा, दिनेश व्यास, जितेन्द्रदयाल बोहरा, पप्पुलाल शर्मा, विनोद गांधी, श्रीकिशन प्रजापत, जुबैदा, कमला, बबली, अरुणा, सुमन सहित अन्य पार्षदों ने ज्ञापन सुपुर्द कर बताया कि पालिका का नवीन बोर्ड गठित होने के बाद अभी तक दूसरी बैठक आयोजित नहीं हुई है। बैठक के लिए कई बार एजेण्डा निकाला गया, लेकिन बार-बार बैठकों को निरस्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कस्बे में विकास कार्यों को लेकर निविदाएं भी आमंत्रित नहीं की जा रही है। जिससे पार्षदों के साथ वार्डवासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र ही बोर्ड बैठक आयोजित करने, विकास कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित करने तथा पूर्व में हुई निविदाओं का भुगतान बोर्ड बैठक में प्रस्ताव के बाद करने की मांग की है।