8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिनी बस अनियंत्रित होकर पलटी,3 जने हुए घायल।

- प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से दी छुट्टी,- रामदेवरा - फलोदी सड़क मार्ग पर हुआ हादसा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 30 Oct 2021, 9:05 PM IST

मिनी बस अनियंत्रित होकर पलटी,3 जने हुए घायल।

मिनी बस अनियंत्रित होकर पलटी,3 जने हुए घायल।


रामदेवरा। दिल्ली से जैसलमेर जा रही यात्रियों से भरी मिनी बस के शनिवार सुबह रामदेवरा- फलोदी राष्ट्रीय राज्य मार्ग 11 पर अनियंत्रित होकर पलटने से 3 जने घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद अभी घायलों को छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह दिल्ली से जैसलमेर जा रही 12 यात्रियों से भरी मिनी यात्री बस सुजासर गांव के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग 11 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क किनारे मरे हुए पशु को देख कर ड्राइवर का मिनी बस से नियंत्रण हटते ही बस मरे हुए पशु के ऊपर से गुजरते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसे में जहा 3 जने घायल हो गए। वही मिनी बस भी दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टोल नाके की एबुलेस को सूचना देकर ग्रामीणों ने मौके पर बुलाया। घायलों को तत्काल एबुलेस से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर रामदेवरा थाने से सहायक उपनिरक्षक प्रतापाराम बिश्नोई मौके पर पहुंचे और घायलों से जानकारी ली।
हादसे में 3 लोगो के ज्यादा लगी है। जिसमे हरेंद्र कुमार पुत्र अंतरपाल सिंह उम्र 42 साल जाति जाट बुलंद शहर उत्तरप्रदेश,श्रुति निगम पुत्री संजय निगम उम्र 22 साल निवासी दिल्ली,अनूप वर्मा पुत्र अशोक वर्मा उम्र 22 साल निवासी दिल्ली हैं।सभी यात्री दिल्ली से जैसलमेर जा रहे थे। हादसे में गनीमत ये रही कि किसी भी यात्री की जान नही गई और प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी मिल गई।
-सड़क पर रहता है आवारा पशुओं का जमावड़ा -
रामदेवरा से फलोदी की तरफ आवागमन की राष्ट्रीय राज्य मार्ग 11 की सड़क पर दिन हो या रात्रि पशुओं का सड़क पर विचरण रहता है। वही मरे हुए पशुओं के शव भी सड़क किनारे डालने से कई बार वाहन हादसे का शिकार हो जाते है। रात्रि के समय इस सड़क पर हादसे होने की बड़ी आशंका रहती हैं। फिर भी जिम्मेदारों की तरफ से कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।