6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री ने कांग्रेस में अंतर्कलह पर ली चुटकी, मियां-बीवी की लड़ाई और ठीकरा पड़ोसी पर

'लोगों के दिल से उतर चुकी राजस्थान सरकारÓ-केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत की पत्रकार वार्ता

2 min read
Google source verification
मंत्री ने कांग्रेस में अंतर्कलह पर ली चुटकी, मियां-बीवी की लड़ाई और ठीकरा पड़ोसी पर

मंत्री ने कांग्रेस में अंतर्कलह पर ली चुटकी, मियां-बीवी की लड़ाई और ठीकरा पड़ोसी पर

जैसलमेर. केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि हाल में संपन्न हुए पंचायतीराज चुनावों में राजस्थान की जनता ने दो-तिहाई जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख चुनकर यह साफ संदेश दे दिया है कि राज्य की कांग्रेस सरकार अब उसके दिल से उतर चुकी है तथा केवल संवैधानिक आयुष पूरा कर रही है। बरमसर फांटा पर किसान चैपाल के बाद स्थानीय पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि बीस साल बाद जैसलमेर में भाजपा का जिला प्रमुख बना है, यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत खुशी की बात है। राज्य में कांग्रेस सरकार होने तथा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किए जाने के बावजूद ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में विश्वास जताया है।
भ्रम फैलाते हैं कांग्रेस सरकार के नुमाइंदे
प्रदेश के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की ओर से पिछले दिनों जैसलमेर प्रवास के दौरान पेयजल के लिए केंद्र से कम मदद दिए जाने के आरोप के संबंध में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार व उसके नुमाइंदे अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए भ्रम फैलाते हैं। 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार राजस्थान को प्रतिवर्ष आठ हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त राशि केंद्र देता है। वह उसे नहीं ले तो हम 90 नहीं 120 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार पिछले वर्ष केंद्र की ओर से दिए गए अनुदान को अब तक खर्च नहीं कर पाई है तथा पानी पहुंचाने के काम में वह बहुत पिछड़ी हुई है। उन्होंने भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत जैसलमेर से म्याजलार के बीच डीएनपी की आपत्तियों के कारण अब तक नहीं हुए सड़क निर्माण कार्य के संबंध में कहा कि डीएनपी संबंधी नियमों के कारण भारत सरकार सीधे इस सड़क के लिए अनापत्ति जारी नहीं कर सकती। वैसे वे चाहते हैं कि यह सड़क कार्य भी पूरा हो।
फरेब में नहीं आएंगे राजस्थान के किसान
कृषि विधेयकों के विरोध में किए जा रहे किसान आंदोलन के संबंध में शेखावत ने कहा कि कांग्रेस व अन्य राजनीतिक विचारधाराएं देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का मुकाबला करने में असमर्थ हैं। अब वे अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए किसानों के कंधे पर बंदूक रख रहे हैं। राजस्थान के किसानों ने उन्हें बता दिया है कि वे उनके झूठ तथा फरेब में नहीं आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान आंदोलन को राष्ट्रविरोधी ताकतें फंडिंग कर रही हैं। जो चेहरे शाहीन बाग तथा धारा 370 के विरोध में दिखाई दिए थेए वे इसमें भी नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से उनकी सरकार को अस्थिर करने का भाजपा पर आरोप लगाने के संबंध में शेखावत ने कहा कि यह ऐसा ही है कि मियां-बीवी आपस में लड़े और दोष पड़ोसी पर लगाया जाए। शेखावत ने कहा कि उन पर पिछले सालों के दौरान कई झूठे आरोप लगाए गए और मुकदमें दर्ज करवाए गएए वे इन सबसे डरने या डिगने वाले नहीं हैं। उन्होंने कोई गलत काम या अपराध नहीं किया है।