6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना का आंकड़ा चार सौ के पार

-10 दिन में 100 से ज्यादा हुए पॉजिटिव

2 min read
Google source verification
कोरोना का आंकड़ा चार सौ के पार

कोरोना का आंकड़ा चार सौ के पार

जैसलमेर/पोकरण. सीमावर्ती जैसलमेर जिले में कोरोना अब राज्य के अन्य जिलों की भांति दु्रत गति से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। शनिवार को जिले में एक साथ 25 नए संक्रमित सामने आए। इसके साथ जैसलमेर में रोगियों का कुल आंकड़ा चार सौ के पार कर गया और यह 413 हो गया है। इनमें 18 जैसलमेर व 7 पोकरण विधानसभा क्षेत्र के लोग हैं। इस विश्वव्यापी संक्रामक रोग से पीडि़तों के आंकड़े को जैसलमेर में 300 से 400 को पार करने में महज 10 दिन लगे।
यहां आए पॉजिटिव
जानकारी के अनुसार शनिवार को कल्लू की हट्टां में 16 वर्षीय किशोर, बबर मगरा में 23-23 साल के दो जने, रेवंतसिंह की ढाणी में 25 और 40 साल, गांधी कॉलोनी में 44, 77, 40-40 साल के चार पॉजिटिव मिले। जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। ऐसे ही 27 साल का व्यक्ति सुथार पाड़ाए 40 वर्ष का पोछीना गांव, तेजमालता गांव निवासी 57 वर्षीय, 45 वर्षीया महिला व 50 साल का पुरुष जयनारायण व्यास कॉलोनी, 30 वर्षीय गौड़ा पाड़ा निवासी, 29 साल का हाउसिंग बोर्ड और 51 वर्षीय सीसुब बरमसर तथा 54 वर्षीय सीसुब इंदिरा कॉलोनी के जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये सभी पॉजिटिव गत दिवस पेंडिंग रखी गई रिपोर्ट में आए हैं। शनिवार को एक बार फिर जैसलमेर क्षेत्र की 55 रिपोट्र्स पेंडिंग रखी गई हैं।
पोकरण में सात नए संक्रमित
पोकरण क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे आमजन में हड़कंप मचा हुआ है। कस्बे में शनिवार को सात नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में कस्बे के मंगलपुरा, बोहरों की गली व कोरियाबास में सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिन्हें 108 एम्बुलेंस से रामदेवरा रोड पर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती करवाया गया है।