6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

300 से अधिक का जाब्ता पंचायत चुनाव में रहेगा तैनात

- तीन आरपीएस व एक सीआई सहित लगाया भारी जाब्ता- 19 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर रहेगा अतिरिक्त जाब्ता तैनात- 30 ग्राम पंचायतों में आज होगा मतदान

2 min read
Google source verification
300 से अधिक का जाब्ता पंचायत चुनाव में रहेगा तैनात

300 से अधिक का जाब्ता पंचायत चुनाव में रहेगा तैनात

पोकरण. पंचायतीराज चुनाव 2020 के अंतर्गत प्रथम चरण में पंचायत समिति भणियाणा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सोमवार को मतदान होगा। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस का पर्याप्त जाब्ता तैनात रहेगा। गौरतलब है कि पंचायत समिति भणियाणा क्षेत्र में 32 ग्राम पंचायतों में गत 20 सितम्बर को नामांकन प्रक्रिया की गई। इस दौरान दो ग्राम पंचायतों कजोई व खुमाणसर में सरपंच व वार्डपंचों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। अब शेष रही 30 ग्राम पंचायतों में सोमवार को मतदान होगा। जिसको लेकर पुलिस की ओर से पर्याप्त जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस की ओर से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया है, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो सके।
तीन आरपीएस व एक सीआई के निर्देशन में रहेगी व्यवस्था
पुलिस की ओर से प्रथम चरण में भणियाणा पंचायत समिति क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में होने वाले मतदान को लेकर पुलिस जाब्ता लगाया गया है। क्षेत्र में तीन आरपीएस अधिकारी तथा एक पुलिस निरीक्षक लगाया गया है। इनके निर्देशन में 12 मोबाइल पार्टियां क्षेत्र में गश्त कर कानून एवं शांति व्यवस्था पर नजर रखेगी। इन मोबाइल पार्टियों में उपनिरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल साथ रहेगा। इसी प्रकार क्षेत्र के 92 मतदान केन्द्रों पर 184 का जाब्ता तैनात रहेगा। इसके अलावा 30 पुलिस जवानों का जाब्ता रिजर्व में रखा गया है।
एरिया व सैक्टर मजिस्ट्रेट भी रखेंगे नजर
चुनाव को लेकर क्षेत्र में एरिया व सैक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए है। 30 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो सके, इसके लिए तीन एरिया मजिस्ट्रेट क्षेत्र में नजर रखेंगे। साथ ही 12 सैक्टर मजिस्ट्रेट व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखकर चुनाव संपन्न करवाने का कार्य करेंगे।
19 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र
भणियाणा पंचायत समिति क्षेत्र में नौ अति संवेदनशील व 10 संवेदनशील मतदान केन्द्र बनाए गए है। जिनमें भणियाणा, सरदारसिंह की ढाणी, झाबरा, भैंसड़ा, बलाड़, भीखोड़ाई जूनी, भुर्जगढ़, दांतल व फलसूण्ड को अतिसंवेदनशील तथा तेलीवाड़ा, खींवसर, बागथल, जालोड़ा पोकरणा, गुंदाला, लूणा, राजगढ़, ओला, खेलाणा, बांधेवा मतदान केन्द्र बनाए गए है। यहां अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहेगा। सामान्य मतदान केन्द्रों पर दो पुलिसकर्मी तथा अतिसंवेदनशील व संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पांच पुलिसकर्मी लगाए गए है।