23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaisalmer / पुजारी बाबा के नेतृत्व में रामदेवरा पहुंची यह यात्रा,पांच हजार से अधिक श्रद्धालु 3 दिन तक करेंगे ऐसे कार्यक्रम

पुजारी बाबा के नेतृत्व में रामदेवरा पहुंची यह यात्रा,पांच हजार से अधिक श्रद्धालु 3 दिन तक करेंगे ऐसे कार्यक्रम

बीकानेर प्रसिद्ध संत पुजारी बाबा के नेतृत्व में 56 वीं देवदर्शन यात्रा 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के साथ रामदेवरा पहुंची।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 24 Oct 2018, 12:30 PM IST

jaisalmer

पुजारी बाबा के नेतृत्व में रामदेवरा पहुंची यह यात्रा,पांच हजार से अधिक श्रद्धालु 3 दिन तक करेंगे ऐसे कार्यक्रम

रामदेवरा. बीकानेर प्रसिद्ध संत पुजारी बाबा के नेतृत्व में 56 वीं देवदर्शन यात्रा 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के साथ रामदेवरा पहुंची। यात्रा में आए श्रद्धालुओं की ओर से तीन दिवसीय प्रवास के दौरान यहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बीकानेर में पुजारी बाबा के नाम से पहचाने जाने वाले संत पांच हजार से अधिक शिष्यों, समर्थकों व श्रद्धालुओं के साथ सोमवार की रात्रि में रामदेवरा पहुंचे। पुजारी बाबा ने बताया कि वे गत पांच दशक से अपने भक्तों के साथ देवदर्शन कार्यक्रम के तहत राजस्थान के विभिन्न मंदिरों में जाकर दर्शन करते है। इसी के अंतर्गत वे प्रतिवर्ष लोकदेवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए रामदेवरा आते है। यहां से उनकी यात्रा पोकरण आशापुरा, भादरिया, तनोट आदि विभिन्न देवी व देवताओं के मंदिरों में जाकर दर्शन कर पुन: बीकानेर पहुंचती है ।
किराया, भोजन व ठहरना नि:शुल्क
बीकानेर से करीब 100 से अधिक बसों में सोमवार की रात्रि में हजारों श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचे। जिसके चलते बाईपास फलोदी रोड पर स्थित अधिकांश धर्मशालाओं में कहीं पर भी पांव रखने की जगह नहीं है। पुजारी बाबा अपने खर्चे पर पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं को प्रतिवर्ष यहां लेकर आते है तथा उनकी ओर से यहां धर्मशालाओं में ठहरने, खाने की व्यवस्था नि:शुल्क की जाती है व बसों में यात्रा भाड़ा तक वसूल नहीं किया जाता है ।
साढे तीन क्विंटल हलवे का लगाया भोग
पुजारी बाबा ने मंगलवार को बाबा की समाधि पर साढे तीन क्विंटल हलवा, सात क्विंटल चावल व पांच क्विंटल दाल बनाकर प्रसाद चढाया तथा यात्रा के साथ आए श्रद्धालुओं को बीकानेर धर्मशाला में प्रसादी का वितरण किया गया । यहां बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण बुधवार को दिनभर गांव में चहल पहल रही तथा बीकानेर से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारों के साथ समाधि के दर्शन किए व बाजार में खरीदारी की ।