20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सभी उपायों और सावधानियों के प्रति गंभीरता बरतने की जरूरत

-जिला कलक्टर ने कोविड.19 की समीक्षा बैठक में दी नसीहत
2 min read
Google source verification
सभी उपायों और सावधानियों के प्रति गंभीरता बरतने की जरूरत

सभी उपायों और सावधानियों के प्रति गंभीरता बरतने की जरूरत

जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने कोविड.19 से बचाव व इसकी रोकथाम के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाने पर बल दिया है और इस बारे में सभी संबंधित अधिकारियों को कारगर दिशा.निर्देश जारी किए हैं। जिला कलक्टर ने सोमवार को जिला कलक्ट्री सभा कक्ष में कोविड.19 से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में नगर विकास न्यास के सचिव अनुराग भार्गव, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी विश्नोई, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, उप निवेशन उपायुक्त देवाराम सुथार, उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई, नगरपरिषद आयुक्त फतेहसिंह मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीके बारूपाल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. वर्मा, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभागीय संयुक्त निदेशक आशुतोष गौतम, जिला रसद अधिकारी भागुराम महला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बारूपाल ने जिले में कोरोना बचाव व रोकथाम तथा कोरोना पोजिटीव आने वाले व्यक्तियों की चिकित्साए होम एवं संस्थागत क्वारंटीनए कोविड केयर सेंटर्स आदि सभी बिन्दुओं पर विस्तार से अद्यतन जानकारी दी। जिला कलक्टर आशीष मोदी ने कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री पर विशेष ध्यान देने, सुपर स्प्रेडर्स को चिह्नित करने, जैसलमेर एवं पोकरण शहर में घर.घर सर्वे एवं मेडिकल स्क्रीनिंग कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल सर्वे के साथ ही लोक जागरुकता संचार के लिए व्यापक पैमाने पर आईईसी गतिविधियां संचालित करने के निर्देश चिकित्सा विभाग को दिए।
शहर में सार्वजनिक स्थलों को सेनेटाईज करें
जिला कलक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को शहरों में सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क पहनने के प्रति गंभीरता बरते जानेए जैसलमेर नगरीय क्षेत्र में पार्क, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भीड़-भाड़ की स्थिति पर नियंत्रणए कार्यालयोंए स्टेडियम, उद्यानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सोडियम हाईपोक्लोराइड़ स्प्रे कराने के निर्देश दिए और कहा कि खासकर उन कॉलोनियों व बस्तियों में आधी रात के करीब संक्रमणरोधी स्प्रे कराएं जहां पॉजिटिव केस अधिक आए हैं। इसके साथ ही शहर में माईक से लोक जागरुकता का विस्तार करने के भी निर्देश दिए।