20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेवादल संगठन को बूथ स्तर पर तैयार करने की जरूरत

-बैठक में हुई चर्चा
less than 1 minute read
Google source verification
सेवादल संगठन को बूथ स्तर पर तैयार करने की जरूरत

सेवादल संगठन को बूथ स्तर पर तैयार करने की जरूरत


जैसलमेर. अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के आदेश एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देश पर कांग्रेस सेवा दल के पुनर्गठन को लेकर कवायद शुरू हो गई है। जिले में जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यलय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की ओर से नियुक्त संभाग प्रभारी मोहन हटेला, राजेंद्रसिंह आडवाण और राहुल चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं कांग्रेस सेवादल के निवर्तमान जिलाध्यक्ष खटन खान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेवादल के कार्यकर्ताओं की ओर मुख्य अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी मोहन हटेला ने कहा कि सेवादल संगठन को बूथ स्तर पर तैयार करने को लेकर कार्य योजना तैयार की जा रही है। पार्टी का कार्य करने वाले निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का चयन कर प्रदेश, जिला, विधानसभा, ब्लॉक के गठन किया जाएगा। संभाग प्रभारी राजेन्द्र सिंह अडवाना ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व की मंशा है कि सेवादल संगठन को बूथ स्तर पर तैयार किया जाए, जिससे पार्टी की मजबूती होगी। राहुल चौधरी ने कहा कि सेवादल संगठन का गौरवशाली इतिहास है। यह कांग्रेस पार्टी का मजबूत अंग है। इस दौरान इच्छुक जिला, ब्लॉक व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के लिए आवेदन पत्र लिए गए। जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोविन्द भार्गव, राधेश्याम कल्ला, केके व्यास, आनंदसिंह देवड़ा, ब्रजरतन छंगाणी, बरकत हमीरनाडा, सलीम खान, घनश्याम माली, पीयूष गिरी, कन्हैया लाल भार्गव, अर्जुन दैया, रमेश परिहार, अमित व्यास, जितेंद्रसिंह सिसोदिया, देवीसिंह भाटी, गाजी खान, पर्बतसिंह भाटी, राजदेवा, चतुराराम मेघवाल, अशोक बारूपाल, लतीफ खान, रमेश परिहार, राणसिंह राठौड़, जेनाराम सत्याग्राही, सिकंदर खान सहित कई कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।