7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हड़ताल का नौंवा दिन, धरना स्थल पर पहुंच पूर्व जिला प्रमुख

ट्रक संचालकों को उनका हक दिलाने का दिलाया भरोसा

2 min read
Google source verification
ऐतिहासिक गड़ीसर के दिन बहुरेंगे

ऐतिहासिक गड़ीसर के दिन बहुरेंगे

हड़ताल का नौंवा दिन, धरना स्थल पर पहुंच पूर्व जिला प्रमुख
रामगढ़. कस्बे से 10 किमी दूर जैसलमेर रोड पर स्थित आरएसएमएम सोनू माइंस से जैसलमेर तक लाइम स्टोन ढुलाई में लगे स्थानीय ट्रक संचालकों की हड़ताल नवें दिन भी जारी रही। सोमवार को क्रमिकभूख हड़ताल पर बैठने वालों में ट्रक संचालक कैलाशराम, आरभ खान, उर्स खान, चंदनसिंह, महेंद्रसिंह व मनोहरसिंह शामिल थे। इस दौरान ट्रक यूनियन को जैसलमेर विधायक का भी समर्थन मिला तथा जैसलमेर पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल सोमवर को आरएसएमएम सोनू माइंस के आगे चल रही क्रमिक भूख हड़ताल स्थल पर पहुंची। ट्रक संचालकों को उनका हक दिलाने का उन्होंने पूरा भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ट्रक यूनियन की मांग को पूरा करवाएंगे। जैसलमेर विधायक अभी जयपुर में है और जैसे ही जयपुर से लौटेंगे तब वह आपके बीच आकर आपकी समस्या हल करेंगे। गौरतलब है कि आरएसएमएम सोनू माइंस में बीते 15 वर्षों से डम्पर एंड डम्पर ट्रक यूनियन से करीब 350 से 400 ट्रक संबंधित है, जो कि सारे स्थानीय लोगों के है। हर बार ठेकेदार टेंडर मिलने के बाद यहां बनी हुई ट्रक यूनियन से ढुलाई दरों को लेकर-विचार विमर्श करने की परंपरा का करीब 20 वर्ष से पालन कर रहे हैं। इस तरह 400 परिवारों की रोजी रोटी चलती रही। हड़ताल पर बैठे ट्रक संचालकों का आरोप है कि इस बार के टेंडर विजेता ने प्रशासन के सहयोग से अपने ही ट्रको से ढुलाई चालू करके एक ही झटके में 400 परिवारों की रोजी रोटी छीन ली और उन्हें बेरोजगार कर दिया।