6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीसरी लहर से घबराने की जरुरत नहीं : शाले मोहम्मद

- दूसरी लहर में भी बच्चे आए पॉजिटिव, लेकिन नहीं मिले लक्षण

2 min read
Google source verification
तीसरी लहर से घबराने की जरुरत नहीं : शाले मोहम्मद

तीसरी लहर से घबराने की जरुरत नहीं : शाले मोहम्मद

पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से घबराने की आवश्यकता नहीं है। दूसरी लहर के दौरान भी बच्चों में कोरोना देखने को मिला, लेकिन उसका प्रकोप अधिक नहीं रहा। मंत्री शाले मोहम्मद ने मंगलवार को पोकरण प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दूसरी लहर के दौरान क्षेत्र में 198 बच्चे संक्रमित हुए, लेकिन किसी में कोई लक्षण नजर नहीं आया तथा किसी बच्चे की स्थिति बिगड़ी नहीं। ऐसे में लोगों को तीसरी लहर व बच्चों में प्रकोप की आशंका से घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना एक वायरस है, जिसमें लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सावधानी व सावचेती से ही इस कोरोना को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोगों ने मजबूती के साथ सरकार की गाइडलाइन की पालना करते हुए दूसरी लहर को हराया है, उसी प्रकार संभावित तीसरी लहर को भी हराया जा सकता है।
सरकार का निर्णय रहा सराहनीय
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समय रहते प्रदेश में लॉकडाउन का निर्णय लिया तथा इसे समय-समय पर बढ़ाया। जिसके कारण आज कोरोना की दूसरी लहर पूरी तरह से कम हो गई है। प्रतिदिन हजारों संक्रमितों के मामले अब सैंकड़ों में सिमट गए है तथा यदि जनता सरकार की गाइडलाइन की इसी तरह पालना करती है, तो कोरोना पूूरी तरह से खत्म हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन का सराहनीय निर्णय लेकर कोरोना को हराने में अहम योगदान दिया है।
सरकार नहीं आने देगी कोई कमी
मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार आम जनता की सुविधाओं के विस्तार के साथ चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 से कोरोना संक्रमण की महामारी चल रही है। बावजूद इसके सरकार ने आम जनता के हित में कई फैसले लिए और प्रदेश में विकास कार्यों को नई ऊंचाइयां दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी कोरोना संक्रमण के बावजूद मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं का संचालन कर आमजन को राहत पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक स्थिति में आम जनता के साथ है तथा आमजन के लिए किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।