8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखी कोविड प्रबंधन की व्यवस्थाएं, मरीजों की ली सुध, उपचार की ली जानकारी

-केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री चौधरी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण-25 लाख रुपए सांसद मद से देने की घोषणा की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 28 Apr 2021, 9:20 PM IST

देखी कोविड प्रबंधन की व्यवस्थाएं, मरीजों की ली सुध, उपचार की ली जानकारी

देखी कोविड प्रबंधन की व्यवस्थाएं, मरीजों की ली सुध, उपचार की ली जानकारी

जैसलमेर. केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने मंगलवार को जवाहिर अस्पताल जैसलमेर का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना वार्डों में भर्ती कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों के लिए की गई उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया, वहीं मरीजों की कुशलक्षेम पूछी तथा उनको उपचार के लिए दी जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को मिल रहे ऑक्सीजन की भी जानकारी ली।
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि महामारी में हम सब को मिलकर मानव सुरक्षा के लिए कार्य करना है एवं कोरोना रोगियों का समय पर उपचार कर उन्हें कोरोना से बचाना है। उन्होंने भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजन को कहा कि वे कोरोना डेडीकेट वार्ड में वे मरीज के साथ उपस्थित नहीं रहें, क्योकि यह एक भयानक बीमारी है जो हवा में कीटाणुओं के साथ फेल जाती है। इसलिए परिवार को कोरोना से बचने के लिए हमे पूरी सावधानी बरतनी है एवं कोविड प्रोटोकॉल की पूरी पालना करनी है।
केन्द्रीय मंत्री चौधरी ने इसके बाद प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कक्ष में प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की एवं जिले में कोरोना की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी ली। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव के मरीज आते ही उसको तत्काल उपचार कराने की कार्यवाही करने पर बल दिया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को कहा कि वे ऑक्सीजन उन्हीं मरीजों को दें, जिन्हे उसकी आवष्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह महामारी इस बार ज्यादा फेल रही है। इसलिए कोरोना गाइड लाइन की पालना के लिए जनचेतना कार्यक्रम चलावें एवं संभावित मरीजों की आरटीपीसीआर सेम्पल जांच करवाकर समय पर रिपोर्ट दें,ताकि पॉजिटिव मरीज का उपचार शीघ्र किया जा सके।
केन्द्रीय मंत्री ने इस मौके पर सांसद मद से कोरोना प्रबंधन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की और कहा कि वे इस राशि का उपयोग कोरोना के लिए जरूरतमंद उपकरणों एवं अन्य आवष्यक सामग्री के लिए कर सकेंगे।
जिला कोविड प्रभारी एवं यूआईटी सचिव अनुराग भार्गव व अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीना ने जिले में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए गए प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेआर पंवार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एवं संभावित मरीजों की स्थिति एवं मरीजों के संबंध में किए गए उपचार प्रबंधन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। जिला रसद अधिकारी एवं अस्पताल में कोविड में लगाए गये पर्यवेक्षण अधिकारी जब्बरसिंह चारण भी उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री के इस निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता छोटूसिंह भाटी, कंवराजसिंह चौहानए, चन्द्रप्रकाश शारदा, हिमताराम चौधरी, अरूण पुरोहित, नरेन्द्र व्यास, सवाईसिंह गोगली, सुशील व्यास, महेन्द्र तंवर, उदयसिंह आदि उपस्थित थे।