21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव महिला और एक अन्य की मौत

पॉजिटिव का आंकड़ा पहली बार चार सौ के पार
less than 1 minute read
Google source verification
अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव महिला और एक अन्य की मौत

अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव महिला और एक अन्य की मौत

जैसलमेर. जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बुधवार को पहली बार चार सौ के पार चला गया है। 1415 जनों की रिपोर्ट में 422 जने पॉजिटिव पाए गए। इस तरह से पॉजिटिविटी दर 29.82 प्रतिशत दर्ज की गई है। दूसरी ओर जिला अस्पताल में बुधवार सुबह एक कोरोना पॉजिटिव महिला जिंदगी की जंग हार गई। पोकरण निवासी इस महिला को गत दिनों उपचार के लिए भर्ती किया गया था, वहीं अस्पताल में ही एक अन्य की मौत हो गई। हालांकि उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इससे पहले भी अस्पताल में तीन पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासियों की बाहरी शहरों में मौतों का सिलसिला लगातार बना हुआ है। जिले में दो हजार से ज्यादा एक्टिव केसेज हो गए हैं।
सीएमएचओ डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि बुधवार को पॉजिटिव आए 422 जनों में 84 जैसलमेर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी हैं। ऐसे ही 66 जने सम ब्लॉक, 119 पोकरण ग्रामीण, 74 पोकरण शहरी व 79 जने जैसलमेर शहरी क्षेत्र के निवासी हैं। जिले में कुल पॉजिटिव का आंकड़ा लगातार उछाल मार रहा है। अब तक 4792 जने पॉजिटिव हो चुके हैं। डॉ. चौधरी ने बताया कि इस बीच अच्छी खबर यह है कि एक से 27 अप्रेल तक कोरोना से 182 जने पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं।