20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला किसानों को जैविक खाद बीज के किट किए वितरित

पोकरण. मरुगंधा परियोजना की ओर से कस्बे के उरमूल परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर महिला किसानों को जैविक खाद बीज के किट वितरित किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित होना चाहिए।
less than 1 minute read
Google source verification
महिला किसानों को जैविक खाद बीज के किट किए वितरित

महिला किसानों को जैविक खाद बीज के किट किए वितरित

पोकरण. मरुगंधा परियोजना की ओर से कस्बे के उरमूल परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर महिला किसानों को जैविक खाद बीज के किट वितरित किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं पड़ रहा है। वर्तमान में बाजार में रसायनिक खाद, दवाइयां, यूरिया आदि के उपयोग से उत्पन्न अनाज व सब्जी का उपयोग करते है, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और बीमारियां फैलती है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ.रामनिवास, डॉ.चारू शर्मा ने जैविक खेती व बीजों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मरुगंधा परियोजना के निदेशक दीनदयाल अरोड़ा ने परियोजना की ओर से किए जा रहे कार्यों व गतिविधियों की जानकारी दी। कलस्टर कॉर्डिनेटर पुखराज जयपाल ने बताया कि 10 किलो बाजरी, 10 किलो ग्वार, तीन किलो मूंग, एक किलो तिल कुल 24 किलों का किट दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत क्षेत्र के 14 गांवों में 100 परिवारों को किट वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर उरमूल समिति के मुख्य प्रबंधक रेंवताराम पंवार, पंकज केवलिया, रुकसाना, सज्जन भाटी उपस्थित रहे। रेंवताराम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन गणपतराम गर्ग ने किया।