6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video-संगठन के कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

-लक्ष्मी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पीपा क्षत्रिय टाइगर फोर्स

less than 1 minute read
Google source verification
video-संगठन के कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

video-संगठन के कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

लाठी. अहमदाबाद जिले के सांरगपुर पुलिस थाना खाडिया में हुए लक्ष्मी दर्जी हत्या के मामले में अखिल भारतीय पीपा क्षत्रिय टाइगर फोर्स संगठन के जिला उपाध्यक्ष विक्रम पंवार के नेतृत्व में बुधवार शाम को लाठी कस्बे में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर लक्ष्मी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कि गई। अखिल भारतीय पीपा क्षत्रिय टाइगर फोर्स संगठन कि ओर से आयोजित कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं सहित समाज के लोगों ने लक्ष्मी को श्रद्धांजलि दी और दहेज के लिए हत्या करने के आरोपियों की गिरफ्तारी सहित उन्हें कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की। अखिल भारतीय पीपा क्षत्रिय टाइगर फोर्स संगठन के जैसलमेर जिला उपाध्यक्ष विक्रम पंवार ने कहा कि हमारा मकसद है कि इस देश में बहन-बेटियों के ऊपर हो रहे अत्याचार को बंद करना है, क्योंकि बहन बेटियां सबकी बराबर हैं। हम भारत में सब की सुरक्षा चाहते हैं। उन्होने कहा कि हम हमेशा बहन और बेटियों के सम्मान में संघर्ष करते आए है। यदि जल्द ही सभी नामजद आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो संघर्ष को और ज्यादा तेज किया जाएगा। इस मौके पर अमृत पंवार, देवीलाल, चंद्रशेखर पंवार, रावलराम गोयल, राजमल दर्जी, रमेश, सुरेश, पुखराज, नरेश, महेद्र, ललित पंवार, रविंद्र, नरपत दुर्गेश, घनश्याम सेन, रघुवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व पीपा क्षत्रिय टाइगर फोर्स संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।