
सरहदी क्षेत्र में चिकित्सा शिविर एवं कोरोना टीकाकरण अभियान का आयोजन
जैसलमेर. शहर में रविवार को सीमा सुरक्षा बल की ओर से सीमा क्षेत्र में रह रहे लोगों के लिए शिविर आयोजित कर कोरोना की रोकथाम को लेकर टीकाकरण किया गया। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप किशनगढ़ क्षेत्र में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर टीकाकरण अभियान के आगाज के साथ चिकित्सा शिविर भी शुरू किया गया। इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय जैंसलमेर (उत्तर) ने लोगों को टीकाकरण अभियान में शमिल होने के प्रेरित किया और जिला कलक्टर आशीष मोदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश चौधरी सहित जिला प्रशासन का सहयोग के लिए आभार जताया। सतीश कुमार शास्त्री समादेष्टा ने सहयोग दिया। इस अवसर पर राजेन्द्रसिंह द्वितीय कमान अधिकारी 46 वी वाहिनी, अनिल कुमार शर्मा उप समादेष्टा (सामान्य), क्षेत्रीय मुख्यालय जैंसलमेर (उत्तर) एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. हेमन्त जीनगर और डॉ. कुणाल ने सेवाएं दी। ग्रामीणों की ओर से इंद्रसिंह सीसुब की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
Published on:
28 Jun 2021 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
