6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन

2 min read
Google source verification
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन

जैसलमेर. शहर के स्वास्थ्य भवन स्थित सभागर में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में ब्लॉक सम तथा बीसीएमओ कार्यालय जैसलमेर में ब्लॉक जैसलमेर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। ब्लॉक जैसलमेर का प्रशिक्षण कार्यक्रम खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जैसलमेर डॉ. लालचंद देवन्दा व ब्लॉक सम का प्रशिक्षण कार्यक्रम खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सम डॉ. राजेन्द्र कुमार पालीवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षकों जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम अजयसिंह कड़वासरा व जिला नोडल अधिकारी (एमएंडई) पवन शर्मा ने पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ जनआधार कार्ड के माध्यम से दिया जाएगा। योजना में पंजीयन कराने के लिए जन आधार कार्ड, जन आधार कार्ड नम्बर व जन आधार पंजीयन रसीद एवं आधार कार्ड नम्बर होना जरूरी है। योजना में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवार, राज्य के समस्त विभागों में कार्यरत संविदा कार्मिक, लघु एवं सीमांत कृषक लाभान्वित होंगे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों को पंजीयन कराने की आवश्यकता नही है। इनके अतिरिक्त राज्य के अन्य परिवार, जिनको वर्तमान में राज्य, केन्द्र सरकार की ओर से मेडिक्लेम व मेडिकल अटेंडेंस नियमों के तहत लाभ नहीं मिल रहा है, वे भी प्रीमियम राशि 850 रुपए जमा कराकर योजना का लाभ ले सकेंगे। दक्ष प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण में चिकित्सा अधिकारियों एवं विभागीय कार्मिकों को अपने कार्यक्षेत्र में आमजन को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जानकारी प्रदान कर योजना के तहत पंजीयन से वंचित रहे लोगों को चिन्हित कर आवश्यक रूप से पंजीयन कराने के लिए जागरुक व प्रेरित करने के निर्देश दिए।