8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगांठ, तैयारियों को लेकर बैठक

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

2 min read
Google source verification
Organizing Meetings on Preparations for 71th Independence Day Program

हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगांठ, तैयारियों को लेकर बैठक

पोकरण. स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास व समारोह पूर्वक मनाई जाएगी, जिसकी तैयारियों को लेकर कार्यवाहक उपखण्ड अधिकारी रामसिंह जोधा की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, संस्थाप्रधानों, स्वयंसेवी संगठनों व राजनीतिक पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यवाहक उपखण्ड अधिकारी जोधा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम को राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत व आकर्षक बनाने के लिए सभी स्वयंसेवी संगठनों, संस्थाप्रधानों, निजी शिक्षण संस्थाओं, सरकारी विभागों व आमजन से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित खेल मैदान में मनाया जाएगा। यहां सुबह आठ बजे ध्वजारोहण कर विभिन्न कायक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समारोह को लेकर विभिन्न विभागों, नगरपालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पंचायत समिति, शिक्षा विभाग व चिकित्सा विभाग को जिम्मेवारियां सुपुर्द की। उन्होंने सभी लोगों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

ये कार्यक्रम होंगे आयोजित
बैठक में निर्णय लिया गया कि कस्बे में स्थित सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में सुबह सात बजे ध्वजारोहण कर प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा साढे सात बजे सभी सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी तरह उपखण्ड स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि सुबह आठ बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर व राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी। कस्बे के सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं की ओर से सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, गान, नृत्य, भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों व विद्यालयों की ओर से आकर्षक झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। समारोह में उपखण्ड स्तर पर उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले कार्मिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओंं व प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका की ओर से मैदान की सफाई, छाया, पानी व बैठने की व्यवस्था के साथ ही बच्चों को मिष्ठान वितरण किया जाएगा। बैठक में थानाधिकारी सुखराम विश्रोई, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश चौधरी, उपकोषाधिकारी चिरंजीलाल शर्मा, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ओमप्रकाश, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रायपालसिंह रामसर, राबाउमावि की प्रधानाचार्या मंजूलता नवल सहित विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालय के संस्था प्रधान व विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया।
रामदेवरा. स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य उगमसिंह तंवर ने क्षेत्र के विद्यालयों के संस्थाप्रधानों की बैठक ली। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।