7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत आम चुनाव.2020: चुनाव के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण

-चुनाव के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण

less than 1 minute read
Google source verification
पंचायत आम चुनाव.2020: चुनाव के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण

पंचायत आम चुनाव.2020: चुनाव के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण

जैसलमेर. पंचायत समिति भणियाणा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच के चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी एवं समस्त मतदान अधिकारियों का अन्तिम प्रशिक्षण रविवार को प्रात: 8 बजे एसबीके राजकीय महाविद्यालय में रखा गया है। इसके बाद इन्हें मतदान के लिए अपने गन्तव्य स्थलों के लिए रवाना किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि मतदान दलों के अन्तिम प्रशिक्षण एवं चुनाव के लिए सभी प्रशासनिक तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। वहीं चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने प्रथम चरण में भणियाणा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पंच व सरपंच के चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियोंए समस्त मतदान अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे रविवार को अन्तिम प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप सें उपस्थित होवें अन्यथा निर्वाचन नियमों के तहत उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इन पंचायतों में होगा मतदान
उन्होंने बताया कि भणियाणा पंचायत समिति क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैसड़ा, लूणाकला, बैतीणा, ओला, राजगढ़, खेलाना, जालोड़ा-पोकरणा, गुदाला, बांधेवा, बलाड, मेकूबा, भीखोड़ाई जूनी, भूखोड़ाई नई मुख्यालय बरसानी, दांतल, पदमपुरा, सोहनपुरा, स्वामीजी की ढाणी, भुर्जगढ़, प्रभुपुरा, मानासर, नेतासर, फलसूण्ड, चांदनी, मेघासर, झाबरा, भणियाणा, खींवसर-द्वितीय, सरदारसिंह की ढाणी, तेलीवाड़ा मुख्यालय फूसासर, रातडिय़ा व बागथल में पंच व सरपंच के मतदान सोमवार को प्रात: 7:30 बजे से सांय 5:30 बजे तक होगा।
भयमुक्त होकर करें मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी नें मतदाताओं से आह्वान किया कि वे भयमुक्त होकर मतदान के दिवस अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड.19 के संबंध में जारी की गई पालना मतदाताओं को करनें को कहा। उन्होंने मतदाताओं से यह भी आह्वान किया कि वे मतदान के दिवस मास्क अनिवार्य रूप से पहनकर मतदान करें। साथ ही हेन्ड सेनेटाइजर भी करें एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्र पर सेनेटाइजर व साबुन की व्यवस्था रहेगी।