6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायतीराज चुनाव: सांकड़ा की 29 और भणियाणा की 36 पंचायतों में आज मतदान

- प्रशिक्षण के बाद सामग्री लेकर मतदान दल हुए रवाना

2 min read
Google source verification
पंचायतीराज चुनाव: सांकड़ा की 29 और भणियाणा की 36 पंचायतों में आज मतदान

पंचायतीराज चुनाव: सांकड़ा की 29 और भणियाणा की 36 पंचायतों में आज मतदान

जैसलमेर. पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2020 के अंर्तगत द्वितीय चरण में जिले की पंचायत समिति सांकड़़ा क्षेत्र की 29 ग्राम पंचायतों तथा पंचायत समिति भणियाणा की 36 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को प्रात: 7.30 बजे से सायं 5 बजे तक होने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के मतदान के लिए दल चुनाव सामग्री लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
एसबीके राजकीय महाविद्यालय में मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक गणेशकुमार वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी. विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश बैरवा, जिला रसद अधिकारी जबर सिंह के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट, रिटर्निंग अधिकारी और मतदान अधिकारी उपस्थित थे। विश्नोई ने चुनाव अधिकारियों से कहा कि वे चुनाव को शान्तिपूर्ण, स्वतंत्र व निष्पक्षता से सम्पन्न कराएं।
कोराना गाइडलाइन की करें पालना
उन्होंने मतदान दलों को कोरोना गाइडलाइन की पालना करने के साथ सभी को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने व बार-बार हाथ सेनेटाइज करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की समस्या हो तो वे अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट से सम्पर्क कर निदान करें। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वे मतदान के दिवस चैकस रहकर मतदान के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखें तथा सतत रूप से मतदान केन्द्रों का भ्रमण करते हुए समय पर सूचनाओं को सम्पे्रषित करें। मतदाता भी मास्क पहनकर ही मत डालें, इस बात का पूरा ध्यान रखें। साथ ही सोशल डिस्टेंस की पालना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बताया कि मतदान कक्ष में मतदाता के लिए मोबाइल लाना वर्जित है, इसकी पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान बंद करने के समय जो मतदाता मतदान केन्द्र परिसर में खड़े हैं उन मतदाताओं को मतदान के लिए पंक्ति के अन्तिम छोर से शुरू करते हुए पीठासीन अधिकारी को अपने स्वयं के हस्ताक्षरों से पर्ची जारी करते हुए मतदान कराने के निर्देश दिए।
भयमुक्त होकर कराएं मतदान
अतिरिक्त अधीक्षक राकेश बैरवा ने बताया कि चुनाव के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सुरक्षा कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था रखी गई है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर हथियारबन्द सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही पुलिस मोबाइल पार्टी भी मतदान के दिवस भ्रमण करती रहेगी। उन्होंने मतदान दलों से आह्वान किया कि वे भयमुक्त होकर चुनाव करवाएं। अन्तिम प्रशिक्षण के दौरान कैलाशदान रतनू, बलवीर तिवारी, रामाराम, विजय कुमार बल्लाणी ने चुनाव से सम्बंधित सभी गतिविधियों एवं दिशा-निर्देशों पर पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।