20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आवास व टांका स्वीकृत नहीं होने पर टंकी पर चढ़ा व्यक्ति, किया गिरफ्तार

- पुलिस ने किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
आवास व टांका स्वीकृत नहीं होने पर टंकी पर चढ़ा व्यक्ति,  किया गिरफ्तार

आवास व टांका स्वीकृत नहीं होने पर टंकी पर चढ़ा व्यक्ति, किया गिरफ्तार

पोकरण . क्षेत्र के बारठ का गांव में एक व्यक्ति के प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास व सार्वजनिक टांका स्वीकृत नहीं होने पर बुधवार को वह पानी की टंकी पर चढ़ गया। आत्महत्या की धमकी देने के बाद पुलिस ने उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। भणियाणा पुलिस के अनुसार बारठ का गांव ग्राम विकास अधिकारी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि आवड़दान ने शराब के नशे में धुत्त होकर ग्राम पंचायत कार्यालय आकर उसे धमकियां दी कि उसके प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास व सार्वजनिक टांका स्वीकृत नहीं किया गया है। जिससे वह पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या कर लेगा। आवड़दान शराब के नशे में होने के कारण पानी की टंकी पर चढ़ गया और धमकियां भी देने लगा। सूचना पर भणियाणा थानाप्रभारी भाईराम मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान आवड़दान टंकी से नीचे उतर आया। पुलिस को देखकर वह उत्तेजित हो गया और गाली गलोच व धमकियां देने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे अपराध की रोकथाम के लिए गिरफ्तार किया। भणियाणा के राजकीय अस्पताल में मेडिकल करवाने पर उसके शराब पीए होने की पुष्टि हुई। उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।