8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य भवन परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

स्वास्थ्य भवन परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 27 Jul 2021, 1:25 PM IST

स्वास्थ्य भवन परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

स्वास्थ्य भवन परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

जैसलमेर. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को स्वास्थ्य भवन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए श्रमदान करके नीम, गुलमोहर के पौधे रोपे । कार्यक्रम में डॉ. आरपी गर्ग, डॉ. बीएल बुनकर, डॉ. राजेन्द्र पालीवाल, डॉ. कुणाल साहू, वेद प्रकाश पूर्विया, अजयसिंह कड़वासरा, उमेश आचार्य, डॉ. सलीम जावेेद, देवराज अहम्पा, मदनलाल कुमावत, दीपक बिस्सा, परमसुख सैनी, विक्रमसिंह चम्पावत, भजनलाल, कमलेश माली, हीरालाल, शिवलाल माली व सचिन कुमार उपस्थित थे। डॉ. चौधरी ने बताया कि सोमवार को जिले के चिकित्सा संस्थानों पर भी पौधरोपण किया गया।

पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
पोकरण. कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय अस्पताल के प्रभारी डॉ.प्रकाश चौधरी, डॉ.अरुणकुमार शर्मा, गोरधन, दिनेशकुमार छीपा, सांगभारती की ओर से अस्पताल परिसर में पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। अस्पताल के प्रभारी डॉ.चौधरी ने बताया कि अस्पताल में लगाए गए पौधों का संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने इन पौधों के बड़े होकर पेड़ बनने के बाद अस्पताल परिसर में छाया की व्यवस्था होगी। जिससे यहां आने वाले मरीजों व परिजनों को राहत मिलेगी। उन्होंने अस्पताल स्टाफ से भी अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण करने का आह्वान किया। इसी प्रकार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व 108 एम्बुलेंस की टीम की ओर से सोमवार को अस्पताल परिसर के आवासों के पास पौधरोपण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल रतनू, आरबीएसके टीम के डॉ.चंद्रप्रकाश कुमावत, नर्सिंग अधिकारी ओमप्रकाश विश्रोई, 108 एम्बुलेंस के पायलट सवाईसिंह उज्ज्वल, मुुकेश सैन की ओर से पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।